Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 May, 2026 02:28 PM

Entertainment Desk : भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को सबसे हिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। 2017 दोनों ने शादी की थी और इससे पहले दोनों ने कम से कम 7 साल तक डेट किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हर्ष ने बताया कि शादी के उनको लोगों से बहुत...
Entertainment Desk : भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को सबसे हिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। 2017 दोनों ने शादी की थी और इससे पहले दोनों ने कम से कम 7 साल तक डेट किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हर्ष ने बताया कि शादी के उनको लोगों से बहुत ताने को मिलते थे क्योंकि वो भारती सिंह से कम पॉपुलर थे।
नेहा धूपिया के शो पर बताया अपना दुःख
हाल ही नेहा धूपिया ने अपना एक नया शो लांच किया है, जिसका नाम डबल डेट है। इस शो में हर्ष और भारती भी पहुंचे। इसके बाद हर्ष से पूछा गया कि शादी के बाद उनको किन परेशानियों का सामना करना पड़ा। तब हर्ष ने कहा कि हमारे समाज में उसी आदमी को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, जो अपनी बीवी से ज्यादा पैसा कमाता है। जब किसी लड़के की पत्नी उससे अधिक कमाती है तो कहीं न कहीं समाज में उसका सम्मान कम हो जाता है।

हर्ष को सुनने पड़े लोगों के ताने
हर्ष ने बताया कि शादी के बाद उनको लोगों द्वारा बहुत से ताने मिले, ऐसा इस वजह से क्योंकि वो भारती से कम कमाते थे और कम पॉपुलर थे। कुछ लोग तो कहते थे कि,'' कम से कम Bharti Singh जितना तो कमा लो''। ये सुनने के बाद मुझे दुःख तो लगता था लेकिन मैंने यह सोच लिया था कि दुखी होने के बजाय मुझे अपने काम पर फोकस करना चाहिए। मैं एक लेखक हूँ और इस प्रोफेशन से मैंने बहुत पैसा कमाया है। इसके बाद मैंने कुछ अलग करने का सोचा और कॉमेडी नाइट्स बचाओ शो लिखा। इसके बाद से मुझे लोगों का प्यार मिलना शुरू हुआ।

Harsh Limbachiya ने की Kapil Sharma की जमकर तारीफ
इसके बाद हर्ष ने कपिल शर्म की तारीफ की और कहा कि कपिल भाई की वजह से मैं पूरी स्क्रिप्ट लिख लेता था, वो बोलते थे और हम लिखते थे। इसी बीच भारती सिंह ने कहा कि कपिल शर्मा जैसी स्क्रिप्ट हर कोई नहीं लिख सकता है। यह भगवान की तरफ से उनको बड़ा तोहफा है।