AC Buying Guide: नया AC खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना आ सकता है भारी बिजली का बिल

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 05:34 PM

ac buying guide keep these things in mind before buying a new ac

लगातार बढ़ रही गर्मी ने मार्केट में एसी की डिमांड को बढ़ा दिया है। इस गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शोरुम्स की तरफ रुख कर लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी सोच- समझ के लिए लिया गया एसी आपकी जेब पर बोझ बढा सकता है। जल्दबाजी में लिया...

AC Buying Guide: लगातार बढ़ रही गर्मी ने मार्केट में एसी की डिमांड को बढ़ा दिया है। इस गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शोरुम्स की तरफ रुख कर लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी सोच- समझ के लिए लिया गया एसी आपकी जेब पर बोझ बढा सकता है। जल्दबाजी में लिया गया गलत फैसला न सिर्फ बिजली काइ बिल बढ़ाएगा, बल्कि बार-बार मरम्मत के खर्च से भी आपको परेशान करेगा। अगर आप भी इस सीजन में नया एसी घर लाने की सोच रहे हैं, तो इन 5 महत्वपूर्ण बातों पर गौर करना बेहद जरूरी है:

कमरे के साइज और 'टन' का सही तालमेल

एसी की क्षमता का चुनाव आपके कमरे के के हिसाब पर निर्भर करता है। यदि कमरा बड़ा है और एसी कम क्षमता (टन) का है, तो वह पर्याप्त कूलिंग नहीं दे पाएगा और बिजली ज्यादा खपत करेगा। जैसे-

  • 120 वर्ग फुट तक: 1 टन का एसी काफी है।
  • 120 से 180 वर्ग फुट: 1.5 टन का एसी सबसे बेहतर है।
  • 180 वर्ग फुट से अधिक: 2 टन या उससे अधिक क्षमता का एसी चुनें।

PunjabKesari

 स्टार रेटिंग रखती है काफी मायने

एसी पर बनी स्टार रेटिंग उसकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। हालांकि 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले एसी शुरुआत में थोड़े महंगे लग सकते हैं, लेकिन लंबे समय में ये बिजली के बिल में भारी कटौती कर आपकी शुरुआती लागत वसूल कर देते हैं। यदि आप रोजाना 6-8 घंटे एसी चलाने वाले हैं, तो हाई रेटिंग वाला मॉडल ही चुनें।

इन्वर्टर vs नॉन-इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

नॉन-इन्वर्टर एसी का कंप्रेसर बार-बार चालू और बंद होता है, जिससे बिजली के झटके लगते हैं और खपत बढ़ती है। इसके विपरीत, इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की गति को खुद नियंत्रित करता है। इससे न केवल बिजली की बचत होती है, बल्कि कमरे में एक समान ठंडक बनी रहती है और शोर भी कम होता है।

विंडो या स्प्लिट कौन सा है आपके लिए होगा?

  • विंडो एसी: अगर आपका बजट कम है और घर में खिड़की की जगह उपलब्ध है, तो यह आसान इंस्टॉलेशन के लिए अच्छा विकल्प है। यह किराए के घरों के लिए भी उपयुक्त है।
  • स्प्लिट एसी: यह आधुनिक दिखता है, शोर बिल्कुल नहीं करता और बड़े कमरों के लिए अधिक प्रभावी है। हालांकि, इसका इंस्टॉलेशन थोड़ा महंगा और जटिल होता है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!