Edited By Mansa Devi,Updated: 20 Mar, 2026 01:25 PM

आज के डिजिटल दौर में WhatsApp सिर्फ मैसेज भेजने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह लोगों की निजी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें हमारी पर्सनल चैट, फोटो, जरूरी डॉक्यूमेंट और कई संवेदनशील जानकारियां मौजूद रहती हैं।
नेशनल डेस्क: आज के डिजिटल दौर में WhatsApp सिर्फ मैसेज भेजने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह लोगों की निजी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें हमारी पर्सनल चैट, फोटो, जरूरी डॉक्यूमेंट और कई संवेदनशील जानकारियां मौजूद रहती हैं। ऐसे में इन डेटा की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है। अच्छी बात यह है कि ऐप में कई ऐसे प्राइवेसी फीचर्स मौजूद हैं, जिनका सही इस्तेमाल करके आप अपनी चैट को सुरक्षित रख सकते हैं।
चैट लॉक फीचर से बढ़ाएं सुरक्षा
WhatsApp का चैट लॉक फीचर आपकी निजी बातचीत को सुरक्षित रखने का आसान तरीका है। इस फीचर को चालू करने के बाद आप अपनी खास चैट्स को लॉक कर सकते हैं। इन चैट्स को खोलने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या पासकोड की जरूरत होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपका फोन किसी और के पास चला भी जाए, तब भी आपकी पर्सनल चैट कोई नहीं पढ़ पाएगा।
खुद गायब होने वाले मैसेज
ऐप में “डिसअपियरिंग मैसेज” नाम का फीचर भी दिया गया है। इसके जरिए आप ऐसे मैसेज भेज सकते हैं जो कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का समय तय कर सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपनी संवेदनशील बातचीत को लंबे समय तक सेव नहीं रखना चाहते।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन से डबल सुरक्षा
सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर बेहद अहम है। इसे एक्टिव करने के बाद आपके अकाउंट पर एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जुड़ जाती है। जब भी कोई व्यक्ति आपके मोबाइल नंबर से किसी दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन करने की कोशिश करता है, तो उसे एक खास पिन डालना होता है। बिना इस पिन के अकाउंट एक्सेस करना संभव नहीं होता, जिससे हैकिंग का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
क्यों जरूरी हैं ये फीचर्स
आज के समय में साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।