Sawan Hanuman Puja: सावन में ग्यारहवें रुद्र की लें शरण, शनि के दंड से बचने का सबसे सरल मार्ग

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 01:37 PM

sawan hanuman puja

Sawan me Hanuman puja: सावन के महीने में हनुमान जी की पूजा से शनि देव को कैसे शांत करें? जानिए शिव पुराण के अनुसार हनुमान-शनि संबंध और शनि बाधा मुक्ति के विशेष ज्योतिषीय उपाय जैसे चमेली का तेल और बरगद के पत्तों का प्रयोग।

Sawan me Hanuman puja: सावन का पवित्र महीना केवल महादेव की भक्ति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह शनि के प्रकोप को शांत करने का भी एक अद्भुत अवसर है। मान्यताओं के अनुसार, सावन में हनुमान जी की आराधना करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या जैसे कष्टों से मुक्ति मिलती है। शिव पुराण के अनुसार, हनुमान जी भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र हैं और शनि देव, महादेव के शिष्य होने के नाते हनुमान जी के प्रभाव को स्वीकार करते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे सावन के मंगलवार और शनिवार को किए गए छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन से शनि जनित दुर्भाग्य को मिटा सकते हैं।

Sawan Hanuman Puja

सावन मास विशेष रूप से शिव पूजा का महीना माना जाता है। इस माह में हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोष के शांत होने की मान्यता भी प्रचलित है। हनुमान जी को शक्ति, साहस और भक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। उनके भक्‍तों का मानना है कि उनकी पूजा से विभिन्न प्रकार के समस्याओं से मुक्ति मिलती है। शनि दोष को आमतौर पर शनि ग्रह के प्रतिकूल प्रभाव से जोड़ा जाता है। शनि ग्रह की साढ़े साती, ढैय्या या अन्य दोषों के कारण व्यक्ति की जिंदगी में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोष के प्रभाव को कम करने का विश्वास है। हनुमान जी की पूजा के दौरान विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को विधिपूर्वक भक्ति भाव से पूजा करना लाभकारी माना जाता है।

Sawan Hanuman Puja

शिव पुराण के अनुसार हनुमान जी को ग्यारहवां रुद्र माना जाता है और शनिदेव भगवान शंकर के परम भक्त तथा शिष्य भी हैं। भगवान शंकर ने ही शनि देव को संसार का न्यायाधीश होने का कार्य दिया है परंतु न्याय करते समय शनि देव व्यक्ति के कर्म अनुसार उसे अत्यधिक पीड़ित कर देते हैं। पुराणों के अनुसार उन्होंने न सिर्फ मनुष्य को यहां तक कि देवी-देवताओं को भी पीड़ित किया है। जिसमें भगवान गणेश और चंद्रदेव भी शामिल हैं। शनिदेव पर नियंत्रण रखने के लिए भगवान शंकर द्वारा शनि देव को समय-समय पर हनुमान जी द्वारा पीड़ित करवाया गया। शनि देव को शांत करने के लिए हनुमान जी की आराधना की जाती है तथा कुछ छोटे-छोटे उपाय कर शनि के प्रकोप से मुक्ति पाई जा सकती है। श्रावण मास में मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी, शनि देव, पीपल और भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है। 

Sawan Hanuman Puja

हनुमान जी पर चमेली का तेल चढ़ाने से साढ़ेसाती से राहत मिलती है।

8 बरगद के पत्ते हनुमान जी पर काले धागे में पिरोकर चढ़ाने से शनि बाधा से मुक्ति मिलती है।

हनुमान जी पर लौंग लगा पान का बीड़ा चढ़ाने से शनि द्वारा जनित दुर्भाग्य समाप्त होता है।

हनुमान जी पर कागजी बादाम चढ़ाकर आधे बादाम काले कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में छुपा कर रखने से शनि का कोप शांत हो जाता है।  

Sawan Hanuman Puja

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!