एंटरप्राइज एडिशन के लिए आया नया गूगल ग्लास

Edited By Updated: 30 Dec, 2015 10:37 AM

google glass device battery hardware design photograph

वियरेबल डिवाइस सेग्मेंट में जब गूगल ग्लास को लांच किया गया तो यह अपने आप में चर्चा का विषय बन गया। यह बेहद ही अलग किस्म का डिवाइस था।

जालंधरः वियरेबल डिवाइस सेग्मेंट में जब गूगल ग्लास को लांच किया गया तो यह अपने आप में चर्चा का विषय बन गया। यह बेहद ही अलग किस्म का डिवाइस था। वहीं अब कंपनी इसके नए वर्जन की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार नया गूगल ग्लास एंटरप्राइज एडिशन जल्द ही उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।
 
एंड्रॉयड आॅथोरिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नया गूगल ग्लास एंटरप्राइज एडिशन की जानकारी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर सामने आई है। वहीं इस फोन के कुछ फोटोग्राफ भी प्रदर्शित किए गए हैंं। फिलहाल कंपनी द्वारा इस बारे में अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
किंतु एफसीसी डाॅक्यूमेंट्स के अनुसार नया एंटरप्राइज गूगल ग्लास इंटेल एटाॅम प्रोसेसर पर आधारित होगा। इसमें उपयोग की गई बैटरी पहले से बेहतर परफाॅर्मेंंस देने में सक्षम होगी। वहीं डिवाइस में 5गीगाहट्र्ज वाईफाई के साथ बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी की ओर ध्यान दिया गया है। साथ ही यह इसमें हीट मैनेजमेंट और परफाॅर्मेंस काफी शानदार होगी।
 
ग्लास एंटरप्राइज मेें कुछ नए हार्डवेयर डिजाइन का भी उपयोग किया गया है जिसमें पावर बटन को पहले स्थान से हटा दिया गया गया है वहीं अब डिवाइस में फोल्डेबल सुविधा भी उपलब्ध होगी जो कि पिछले गूगल ग्लास में नहीं थी। वैसे हाल ही में गूगल ग्लास के माध्यम से हार्ट सर्जरी की खबर सामने आई थी। गूगल ग्लास एक हाई टेक चश्मा है। जिसका उपयोग आॅडियो-वीडियो चैटिंग, ईमेल, जीपीएस, कैमरे और मौसम की जानकारी आदि के लिए किया जाता है।
 
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!