अब ईवी से घूमिए पूरा भारत, स्पीति में खुला देश का सबसे ऊंचा ईवी चार्जिंग स्टेशन

Edited By Updated: 29 Sep, 2021 05:27 PM

india s highest ev charging station opened in spiti

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में भारत का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन बन गया है। पुणे की कंपनी गोईगो नेटवर्क ने काजा में 2-व्हीलर्स और 4-व्हीलर्स के लिए दो ईवी चार्जर लगाए हैं। सबडिविजनल मजिस्ट्रेट महेंद्र प्रताप सिंह ने आईएएनएस...

ऑटो डेस्क: हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में भारत का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन बन गया है। पुणे की कंपनी गोईगो नेटवर्क ने काजा में 2-व्हीलर्स और 4-व्हीलर्स के लिए दो ईवी चार्जर लगाए हैं। सबडिविजनल मजिस्ट्रेट महेंद्र प्रताप सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि पर्यटक अक्सर स्पीति घाटी में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की कमी की शिकायत करते थे।

उन्होंने कहा, "घाटी में यह पहला स्टेशन है। अगर इसे अच्छा रेस्पॉंस मिलता है, तो ऐसे और स्टेशन हम लगाएंगे। इससे वाहनों के प्रदूषण को रोकने में भी मदद मिलेगी।"
घाटी में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी द्वारा स्थानीय प्रशासन को दो इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराए गए हैं। सिंह ने बताया कि मनाली से काजा तक दो लोगों ने ई-स्कूटर पर सफर किया। इस 320 किमी की लंबी दूरी को राइडर्स ने तीन-चार जगह वाहन चार्ज करके तय किया। राइडर्स ने बताया कि कुंजुम दर्रा (4,551 मी) पार करते समय भी ई-स्कूटर को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

PunjabKesari

यह ईवी चार्जिंग स्टेशन 3,720 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो देश में सबसे ऊंचा है, क्योंकि काजा लेह से अधिक ऊंचाई पर स्थित है, जहां सर्दियों में तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर जाता है। स्पीति घाटी भारी बर्फबारी की वजह से साल में चार महीने से ज्यादा समय तक दुनिया से कटी रहती है। अप्रैल के बीच में बर्फ पिघलने के बाद यह फिर से खुल जाती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!