स्मार्टफोन खरीदना हुआ महंगा, Vivo, Nothing और Realme ने बढ़ाए कई मॉडल्स के दाम

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 08:33 PM

smartphone purchases have become more expensive with vivo nothing and realme

अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे तो अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। कई प्रमुख मोबाइल कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के फोन महंगे हो गए हैं। कंपनियों का कहना है कि...

गैजेट्स डेस्क: अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे तो अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। कई प्रमुख मोबाइल कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के फोन महंगे हो गए हैं। कंपनियों का कहना है कि उत्पादन लागत, आयात शुल्क और वैश्विक सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण कीमतों में यह बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है। तीनों कंपनियों ने अपने कई पॉपुलर मॉडल्स की कीमतें ₹1,000 से लेकर ₹7,000 तक बढ़ा दी हैं. जानिए किन किन फोन्स की कीमत बदली है और इसके पीछे क्या वजह है। 

दरअसल, पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब Vivo, Nothing और Realme ने भी अपने कई मॉडल महंगे कर दिए हैं। कंपनियों का कहना है कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों की वजह से लागत बढ़ी है, जिसका असर अब स्मार्टफोन की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।  कुछ मॉडल 1,000 रुपये तो कुछ 7,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo ने अपनी X सीरीज, V सीरीज, T सीरीज और Y सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Vivo X300 FE में हुई है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये से बढ़कर 86,999 रुपये हो गई है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट अब 89,999 रुपये की जगह 96,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा Vivo V70 FE के दामों में भी इजाफा किया गया है। 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से बढ़ाकर 41,999 रुपये कर दी गई है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल अब 45,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 46,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Nothing ने भी अपनी Phone 4a सीरीज की कीमतों में बदलाव किया है। Phone 4a के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 39,999 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 31,999 रुपये थी। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार Phone 4a Pro के कुछ वेरिएंट्स के दाम भी बढ़ाए जा सकते हैं। Realme ने भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में संशोधन किया है। Realme 16 Pro का 8GB + 128GB वेरिएंट अब 49,999 रुपये में मिलेगा, जो पहले 46,999 रुपये था। वहीं Realme 16 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत बढ़ाकर 34,999 रुपये कर दी गई है।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ऑर्डर करने से पहले लेटेस्ट कीमत जरूर चेक कर लें। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य कंपनियां भी अपने डिवाइसेज की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!