Edited By Radhika,Updated: 19 Mar, 2026 01:43 PM

iPhone lovers को iPhone 18 के लॉन्च होने का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि लॉन्च से पहले ही यह फोन सुर्खियों का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बार न सिर्फ हार्डवेयर बल्कि अपने लॉन्च करने के पारंपरिक तरीके में भी बड़ा बदलाव करने...
iPhone 18: Iphone lovers को iPhone 18 के लॉन्च होने का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि लॉन्च से पहले ही यह फोन सुर्खियों का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बार न सिर्फ हार्डवेयर बल्कि अपने लॉन्च करने के पारंपरिक तरीके में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। आईफोन 17 के मुकाबले आईफोन 18 में कई ऐसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है जो यूज़र्स का अनुभव पूरी तरह बदल देंगे।

ये हो सकते हैं iPhone 18 में संभावित फीचर्स
- बैटरी में बड़ा जम्प: रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 18 में 4000mAh से अधिक क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है। यह आईफोन 17 (3692mAh) की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड होगा, जिससे यूज़र्स को लंबा बैकअप मिलेगा।
- नेक्स्ट-जेन प्रोसेसर (A20 Chip): हर साल की तरह ऐप्पल अपनी परफॉरमेंस को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। आईफोन 18 में लेटेस्ट A20 चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए सुपर-फास्ट होगा।
- iOS 27 और एडवांस AI: यह फोन iOS 27 के साथ दस्तक देगा। इसमें 'ऐप्पल इंटेलिजेंस' (AI) के नए फीचर्स और सिरी (Siri) का एक बिल्कुल नया अवतार देखने को मिल सकता है।
- नए कलर्स और डिजाइन: प्रो मॉडल्स के साथ-साथ स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में भी नए और प्रीमियम कलर ऑप्शंस पेश किए जाने की संभावना है।
2027 में है लॉन्च होने का अनुमान
आमतौर पर ऐप्पल अपनी पूरी सीरीज सितंबर में लॉन्च करता है, लेकिन इस बार ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone Air 2 और iPhone 18e को लॉन्च कर सकती है।