समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकते हैं : गोवा भाजपा प्रमुख

Edited By Updated: 18 Oct, 2021 03:23 PM

pti goa story

पणजी, 16 अक्टूबर (भाषा) गोवा भाजपा के प्रमुख सदानंद शेट तानावडे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है।

पणजी, 16 अक्टूबर (भाषा) गोवा भाजपा के प्रमुख सदानंद शेट तानावडे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है।

उन्होंने कहा कि राज्य में नए राजनीतिक दलों के प्रवेश के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के हाल के दौरे में चर्चा हुई थी।

यह पूछने पर कि क्या भाजपा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के साथ गठबंधन करेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘एमजीपी सहित समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों के लिए दरवाजे खुले हैं, जो गोवा के कल्याण के बारे में सोचते हैं।’’
बहरहाल, उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में भाजपा 2022 के चुनावों में 40 सदस्यीय विधानसभा में खुद बहुमत हासिल कर लेगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!