शिंदे के मुख्यमंत्री बनने की जानकारी मिलने पर होटल की लॉबी में नाचने लगे बागी विधायक

Edited By Updated: 30 Jun, 2022 11:55 PM

pti goa story

पणजी, 30 जून (भाषा) शिवसेना के बागी विधायकों ने जब सुना कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो वे गोवा के उस होटल की लॉबी में नाचने लगे, जहां वे ठहरे हुए हैं।

पणजी, 30 जून (भाषा) शिवसेना के बागी विधायकों ने जब सुना कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो वे गोवा के उस होटल की लॉबी में नाचने लगे, जहां वे ठहरे हुए हैं।
शिंदे बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंचे, जबकि उनके गुट के विधायक गोवा में ठहरे हुए हैं, जहां वे एक दिन पहले गुवाहाटी से आए थे।

शाम को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान चौंकाने वाली घोषणा की कि शिंदे अगले मुख्यमंत्री होंगे।

इसकी काफी उम्मीद थी कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़ी एकल पार्टी के नेता फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और शिंदे उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

फडणवीस की घोषणा के बाद एक वीडियो में बागी विधायक पांच सितारा रिसॉर्ट की लॉबी में मराठी गीतों की धुन पर नाचते दिखे। होटल ने लॉबी में एक बड़ा टीवी स्क्रीन लगाया गया था। शिंदे ने बाद में उनसे वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!