Edited By PTI News Agency,Updated: 22 Oct, 2021 09:43 AM

अहमदाबाद, 21 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर अहमदाबाद के नजदीक मणिपुर गांव में सेवा सेतु कार्यक्रम में शरीक होंगे।
अहमदाबाद, 21 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर अहमदाबाद के नजदीक मणिपुर गांव में सेवा सेतु कार्यक्रम में शरीक होंगे।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री के जन्मदिन पर गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का आयोजन गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। शाह, इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों को सरकारी कार्यालय गये बगैर अपने घर पर ही विभिन्न प्रमाणपत्र और दस्तावेज मिलते हैं।
जैसा कि पहले घोषणा की गई थी, राज्य सरकार की सेवा सेतु पहल का सातवां चरण समूचे राज्य में 22 अक्टूबर से शुरू होगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि 22 अक्टूबर को शाह के जन्मदिन पर गुजरात के मुख्यमंत्री अहमदाबाद जिले में साणंद तालुका के मणिपुर गांव में सेवा सेतु शिविर में शरीक होंगे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।