Heart Attack: सुबह की गलत आदतें बन सकती हैं हार्ट अटैक की वजह, जानें कैसे बचें

Edited By Updated: 27 Mar, 2026 02:31 PM

this common morning habit could put your heart at risk

दिल की समस्याएं पूरे शरीर के कामकाज पर असर डालती हैं और अगर समय पर सावधानी न बरती जाए तो ये समस्याएं जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह का समय दिल की सेहत के लिए बेहद संवेदनशील होता है।

नेशनल डेस्क: दिल की समस्याएं पूरे शरीर के कामकाज पर असर डालती हैं और अगर समय पर सावधानी न बरती जाए तो ये समस्याएं जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह का समय दिल की सेहत के लिए बेहद संवेदनशील होता है। इसी समय शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक (Biological Clock) सक्रिय होती है, हार्मोनल स्ट्रेस सबसे ज्यादा होता है और ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह की कुछ गलत आदतें हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा सकती हैं।

सुबह की कौन सी आदतें खतरे में डालती हैं दिल
अचानक फिजिकल एक्टिविटी करना: सुबह उठते ही तुरंत भारी-भरकर गतिविधियां करना, जैसे दौड़ना या व्यायाम, दिल पर दबाव डालता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देता है। पलंग से अचानक उठकर फुल एक्टिव होना भी जोखिमपूर्ण है।
खराब नाश्ता करना: सुबह की डाइट में अगर अधिक सैचुरेटेड फैट्स वाले भोजन लिए जाएं, जिनमें पोषक तत्व कम हों, तो यह दिल के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे प्लाक का बिल्डअप बढ़ता है और स्ट्रेस इजाफा होता है।
सुबह स्ट्रेस लेना: उठते ही अत्यधिक तनाव लेना शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को प्रभावित करता है और दिल पर दबाव डालता है।


दिल की सेहत के लिए क्या करें

  • सुबह की शुरुआत धीरे-धीरे करें, जल्दबाजी से बचें।
  • उठते ही पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
  • तनाव से बचने के लिए सुबह मेडिटेशन या हल्की स्ट्रेचिंग करें।
  • स्लीप पैटर्न को नियमित रखें।
  • नाश्ते में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल करें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!