Edited By ,Updated: 05 Jul, 2015 10:10 AM
थाना नालागढ़ के तहत एक सौतेले पिता द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
बीबीएन: थाना नालागढ़ के तहत एक सौतेले पिता द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह मामला एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ। महिला ने बताया कि वह गांव में बतौर किराएदार रहती है तथा उसके साथ उसकी बड़ी लड़की भी रहती है जोकि उसके पहले पति की संतान है तथा वर्ष 2001 में उसका पहले पति से तलाक हो गया था।
महिला के अनुसार वर्तमान पति व उससे हुए 2 बच्चे लड़का-लड़की भी उसके साथ रहते हैं। उसका पति पिछले 2-3 महीने से उसकी बड़ी लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था तथा 21 जून को भी रात 11.30 बजे जब वह कमरे में सोई हुई थी तो उसका पति नशे की हालत में उसकी बड़ी लड़की की लज्जा भंग करने की नीयत से छेड़छाड़ कर रहा था लेकिन जब उसकी आंख खुली तो उसने लड़की को उससे बचाया।
महिला के मुताबिक वह पिछले 2-3 माह से अपने घर की इज्जत को बचाए रखने की मंशा से पति को समझाती रही परन्तु वह नहीं समझा जिस पर उसने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। एसपी बद्दी जी. शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आरोपी की तलाश जारी है।