एक्वेरियम को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स (pics)

Edited By Updated: 20 Apr, 2016 04:03 PM

follow these tips for cooling aquarium

क्वेरियम का इस्तेमाल हम सभी घर की सजावट के लिए करते हैं। घर में इसे रखने से खुशनुमा माहौल बना रहता है। पर गर्मीयों में इसकी देखभाल...

एक्वेरियम का इस्तेमाल हम सभी घर की सजावट के लिए करते हैं। घर में इसे रखने से खुशनुमा माहौल बना रहता है। पर गर्मीयों में इसकी देखभाल करनी बहुत ही जरूरी होती हैं, नहीं तो मछलियों को गर्मी की वजह से नुक्सान हो सकता है। बहुत सी एेसी मछलियां भी होती हैं जो गरम तापमान सहन नहीं कर सकती। इसलिए अाज हम अापको एक्वेरियम को ठंडा करने के लिए कुछ अासान से टिप्स बताएगें, जिससे अाप इन मछलियों को गर्मी के मौसम में सुरक्षित रख सकते हैं। 

 

- फैन लगाएं

 

एक्वेरियम को ठंडा करने के लिए मछलियों के टैंक के ऊपर पंखा लगाएं। इसे लगाने से मछलियों को ठंड़ी हवां मिलेगी। 

 

- पानी बदलें

 

मछलियों को साफ रखने अौर तापमान को कम करने के लिए टैंक के पानी को समय-समय बदलते रहें। पानी को हमेशा शाम के समय ही बदलें क्योंकि शाम के समय तापमान ठंड़ा होता है। 


- खि़डकियां बंद रखें

 

घर में एक्वेरियम को ठंडक या कम रौशनी वाली जगह पर ही रखें ताकि इस पर गर्म हवां अौर धूप न पड़ें। इसलिए जिस कमरे में एक्वेरियम रखा हो उस कमरें की खि़डकियां बंद रखें। 

 

- लाइट बंद रखें

 

एक्वेरियम में तैरती हुई मछलियां सभी को अच्छी लगती हैं। एक्वेरियम में लगी लाइट की वजह से डाला हुअा पानी गर्म हो जाता है, इसलिए दिन में पानी को ठंड़ा रखने के लिए एक्वेरियम में लगी लाइटस को बंद कर दें। जरूर पड़ने पर ही लाइट को जलाएं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!