18 टन LPG लेकर नेपाल जा रहे टैंकर में हुई लीकेज, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मचा हड़कंप

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 08:51 PM

panic on lucknow ayodhya highway due to gas leak

बाराबंकी जनपद के सबसे व्यस्त लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस से लदे एक टैंकर में अचानक रिसाव शुरू हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास हुई इस घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई।

नेशनल डेस्क : बाराबंकी जनपद के सबसे व्यस्त लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस से लदे एक टैंकर में अचानक रिसाव शुरू हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास हुई इस घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे की दोनों लेन को रोककर रूट डायवर्ट कर दिया, जिससे शहर के भीतर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई।

जानकारी के अनुसार टैंकर चालक गुरप्रीत मथुरा से करीब 18 टन एलपीजी लादकर नेपाल जा रहा था। बुधवार शाम करीब 6:45 बजे जैसे ही वह असैनी मोड़ के पास पहुँचा, टैंकर के ऊपरी हिस्से में लगे वाल्व से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को किनारे रोका और पुलिस को सूचना दी। ज्वलनशील गैस के रिसाव की खबर मिलते ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया। मौके पर पहुँची नगर कोतवाली पुलिस और यातायात प्रभारी ने सुरक्षा के लिहाज से बाराबंकी शहर से असैनी मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया।

एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया गया। रूट डायवर्जन के कारण शहर के मुख्य चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासनिक टीम देर शाम तक गैस रिसाव को पूरी तरह बंद करने के प्रयास में जुटी रही। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!