पाकिस्तान में आतंकियों का पुलिस चौकी पर हमला, एक जवान की हत्या की 3 पुलिसकर्मी किए अगवा

Edited By Updated: 09 Nov, 2026 02:59 PM

1 policeman killed 3 abducted in attack on kp checkpoint

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया। भीषण गोलीबारी में कांस्टेबल फिरोज अली की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया गया। सुरक्षा बलों ने अगवा पुलिसकर्मियों की तलाश और...

Peshawar: पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर गोलीबारी में एक जवान की मौत; तीन पुलिसकर्मी अगवा पेशावर, नौ नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सोमवार को आतंकवादियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य का अपहरण कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधिकारी (DPO) सलाहुद्दीन कुंडी के मुताबिक, यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत हंगू जिले में शाह अलमास पीर पहाड़ी पर स्थित एक पुलिस चौकी पर हुई। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है।

 

हालांकि, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) नवंबर 2022 में संघीय सरकार के साथ संघर्षविराम समझौता समाप्त होने के बाद से इस प्रांत में लगातार हमले करता रहा है। अधिकारी ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों का दल घटनास्थल पर पहुंचा। उन्होंने इलाके की घेराबंदी की जिसके बाद उनके तथा हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। DPO  कुंडी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान कांस्टेबल फिरोज अली की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमलावर अगवा किए गए तीनों पुलिसकर्मियों को अपने साथ नजदीकी खानानो कोटा इलाके की ओर ले गए। अधिकारी के मुताबिक, अगवा पुलिसकर्मियों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!