लास वेगास के कैसीनो में चाकू से हमला, एक व्यक्ति को गोली भी मारी

Edited By Updated: 04 Aug, 2024 10:48 AM

2 killed 6 severely injured in stabbings along las vegas

अमेरिका के नेवादा प्रांत के लास वेगास शहर में स्थित एक कैसीनो में शनिवार को दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को...

लास वेगास: अमेरिका के नेवादा प्रांत के लास वेगास शहर में स्थित एक कैसीनो में शनिवार को दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गोली मार दी गई। अधिकारियों ने हमले में घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि रेड रॉक कैसीनो रिजॉर्ट एंड स्पा में शनिवार देर रात डेढ़ बजे चाकू से हमले और गोलीबारी की सूचना मिली।

 

उन्होंने बताया कि हमले में घायल तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने अभी तक हमलावरों की पहचान जाहिर नहीं की है और न ही यह बताया है कि हमले की वजह क्या थी। हालांकि, उसने कहा कि क्षेत्र के लोगों को कोई खतरा नहीं है। कैसीनो के प्रवक्ता ने लास वेगास में उसके परिसर में हमले की पुष्टि की। हालांकि, उसने घटना के संबंध में कोई विवरण देने से इनकार कर दिया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!