होर्मुज में अपने जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरानी; ओमान में होने वाली बैठक आखिरी वक्त पर टाली, ट्रंप ने साधी चुप्पी

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 11:22 AM

oman postpones regional talks on strait of hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य में केश्म द्वीप के पास ईरानी मालवाहक पोत पर हमले में एक व्यक्ति की मौत और चार घायल हो गए। इसके बाद ईरान और पड़ोसी देशों की ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। सऊदी अरब की आपत्तियों और क्षेत्रीय तनाव ने समुद्री मार्गों पर नई...

Cairo: होर्मुज जलडमरूमध्य में केश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी मालवाहक पोत पर हमले के बाद तेहरान ने जलडमरूमध्य में पोतों की आवाजाही के प्रबंधन के अपने प्रयासों के बारे में पड़ोसी देशों को जानकारी देने की योजना स्थगित कर दी। लाल सागर में पोतों की आवाजाही पर खतरा पिछले सप्ताह बढ़ने के बाद इस हमले ने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर एक बार फिर ध्यान खींचा है।  यमन में सरकारी बलों से लड़ रहे ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के विकल्प के रूप में समुद्री परिवहन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'इरना' ने केश्म के गवर्नर के हवाले से रविवार के हमले के लिए एक ''आतंकवादी दुश्मन'' को जिम्मेदार ठहराया।

 

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। इस संबंध में अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के दौरान ईरान के झंडे वाले पोतों को निशाना बनाया है और अब उसे अपने युद्धपोतों पर दागी जा रही ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों के नए खतरे का सामना करना पड़ रहा है। बंदर अब्बास बंदरगाह शहर से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित केश्म द्वीप, होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की ईरान की कोशिशों के लिए महत्वपूर्ण है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''हमारे लोगों को धमका कर झुकाया नहीं जा सकता। ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा।'' 

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे असहमति जताते हुए रविवार को कहा कि ईरान ''समझौता करने के लिए इतना बेताब है'' कि ''वे लगातार फोन कर रहे हैं।'' बाद में एक पत्रकार ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या रविवार तड़के होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी मालवाहक पोत पर अमेरिका ने हमला किया था, तो उन्होंने कहा, ''मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।'' ईरान ने कहा था कि क्षेत्र के देशों के विदेश मंत्री सोमवार को ओमान में बैठक करेंगे तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में पोतों की आवाजाही के प्रबंधन के लिए ईरान और जलडमरूमध्य के दूसरी ओर स्थित 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!