क्या सच में 220 करोड़ देकर शख्स बन गया कुत्ता? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 05:47 PM

220 crore rupees dog japan jaso millionaire dog transformation social media

क्या कोई शख्स करोड़ों रुपये खर्च कर खुद को कुत्ते जैसा बना सकता है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही चौंकाने वाला दावा तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में 26 साल के एक कथित करोड़पति ‘जैसो’ के बारे में कहा जा रहा है कि उसने कुत्ते जैसा दिखने के लिए...

जापान : क्या कोई शख्स करोड़ों रुपये खर्च कर खुद को कुत्ते जैसा बना सकता है? सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही चौंकाने वाली पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में 26 साल के एक कथित करोड़पति ‘जैसो’ के बारे में कहा जा रहा है कि उसने कुत्ते जैसा दिखने के लिए सर्जरी पर करीब 2.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इस दावे ने इंटरनेट पर लोगों को हैरात में डाल दिया है लेकिन क्या वाकई ऐसा हुआ है, या फिर यह सिर्फ सोशल मीडिया की एक और वायरल कहानी है? आइए जानते हैं...

Viral Video में क्या दिखाया गया?
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो और पोस्ट में एक ऐसे व्यक्ति को दिखाया गया है, जो देखने में कुत्ते जैसा नजर आता है। इसी वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि जापान के रहने वाले 26 वर्षीय करोड़पति Jaso ने अपने शरीर और रूप को बदलने के लिए बड़ी रकम खर्च की।

वायरल पोस्ट में यह भी कहा गया है कि युवक ने अपने शौक को पूरा करने के लिए कथित तौर पर करीब 220 करोड़ रुपये खर्च किए। दावा है कि वह अब इंसानों की तरह सामान्य जीवन जीने के बजाय कुत्ते की तरह चलने-फिरने और व्यवहार करने की कोशिश करता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by – Daily Info Spot (@daily_infospot)

सोशल Media पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इस दावे को हैरान करने वाला बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे महज एक अजीब शौक मान रहे हैं।

कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आमतौर पर करोड़पति लोग महंगी कार, घर या लग्जरी चीजों पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन यहां कथित तौर पर एक व्यक्ति ने खुद को कुत्ते जैसा बनाने का फैसला किया। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए इन दावों के समर्थन में कोई ठोस आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है।

220 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा कितना सही?
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा 220 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के दावे की हो रही है। लेकिन वायरल पोस्ट के आधार पर इस रकम की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि संबंधित व्यक्ति ने सच में 220 करोड़ रुपये खर्च किए हैं या उसने कई सर्जरी के जरिए खुद को कुत्ते में बदल लिया है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इसे लेकर लोगों के बीच बहस जारी है। 

नोट- पंजाब केसरी इस दावे की पुष्टि नहीं करता। इंसान से कुत्ते बनने को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!