अमेरिकाः आयोवा के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 छात्रों की मौत; एक शिक्षक घायल

Edited By Updated: 24 Jan, 2023 04:22 AM

america indiscriminate firing in iowa school 2 students killed

अमेरिका के आयोवा में स्थित एक स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया है।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के आयोवा में स्थित एक स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया है।
PunjabKesari
आयोवा के डेस मोइनेस स्कूल में 'स्टार्ट्स राइट हियर' नाम के कार्यक्रम में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोपहर एक बजे इमरजेंसी कर्मचारियों को स्कूल में बुलाया गया था। अधिकारियों ने दो छात्रों को गंभीर रूप से घायल पाया और उन्हें तुरंत सीपीआर दिया। दोनों ही छात्रों की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक शिक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है।   

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के करीब 20 मिनट बाद अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के विवरण से मेल खाने वाली एक कार को दो मील दूर रोका और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि संदिग्धों में से एक कार से भाग गया है, लेकिन अधिकारी के-9 का उपयोग कर उस व्यक्ति को ट्रैक कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!