Edited By ,Updated: 24 May, 2015 10:49 PM
हाल ही में चीन की सबसे बड़ी आॅनलाइन शाॅपिंग वेबसाइट अलीबाबा की पहली ग्लोबल कांफ्रेंस 'शी एरा' हुई। 'शी एरा' अर्थ है महिलाओं का दौर। इस कांफ्रेंस में नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा
हाल ही में चीन की सबसे बड़ी आॅनलाइन शाॅपिंग वेबसाइट अलीबाबा की पहली ग्लोबल कांफ्रेंस 'शी एरा' हुई। 'शी एरा' अर्थ है महिलाओं का दौर। इस कांफ्रेंस में नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा, बिजनेस वुमेन जेसिका अल्बा, हाॅलीवुड की एक्ट्रेस और कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी। इस कांफ्रेंस के बाद से ही अलीबाबा के फाउंडर जैक मा छाए हुए हैं। जैक मा ने कांफ्रेंस के अंतिम दौर में अलीबाबा की सफलता का सीक्रेट बताते हुए कहा गया कि हमारी सफतला की 'सीक्रेट साॅस' महिलाएं है।
कांफ्रेंस के अंतिम दौर में जैक मा का मीडिया के साथ सवाल-जवाब का सेशन था। जैक मा से पूछा गया कि बिजनेस के फील्ड में आप महिलाओं को किस हैसियत से देखते हैं?
जैक मा :- मुझे गर्व है कि अलीबाबा में 40 फीसदी कर्मचारी हैं, जिनमें 35 फीसदी कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट में हैं। जैक मा ने कहा अगर आप अलीबाबा की बात करें तो हमारी सफलता की सीक्रेट रेसिपी महिलाएं है। जैसे किसी भी लजीज वयंजन का आधार उसकी ग्रेवी या साॅस होती है, ऐसे ही हमारी महिला कर्मचारी कंपनी की सफतला का 'सीक्रेट साॅस' हैं। जिनके नए-नए आईडिया और मेहनत की बदौलत ही हम यहां तक पहुंचे हैं।
इसके बाद किसी ने दूसरा सवाल पूछते हुए कहा कि आपको महिलाओं में सबसे बड़ी खासियत क्या दिखती है?
जैक मा :- देखिए पुरूष किसी भी पोजिशन पर हों वे दूसरों के बजाए अपने बारे में ज्यादा सोचते हैं। लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। घर से दफ्तर तक महिलाएं खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचती हैं। यहीं उनकी सबसे बड़ी खासियत है, जो किसी भी कंपनी की सफलता में अहम भूमिका निभाती है।