महिलाओं के बड़े ब्रैस्ट नहीं बल्कि समझदारी भाती है पुरुषों को

Edited By ,Updated: 30 May, 2015 03:45 AM

article

महिलाओं में पुरुषों को क्या ज्यादा अच्छा लगता है, उनकी समझदारी या फिर उनके बड़े ब्रैस्ट? एक ब्रिटिश बायोलॉजिस्ट के मुताबिक पुरुष हमेशा समझदारी को चुनते हैं।

लंदन: महिलाओं में पुरुषों को क्या ज्यादा अच्छा लगता है, उनकी समझदारी या फिर उनके बड़े ब्रैस्ट? एक ब्रिटिश बायोलॉजिस्ट के मुताबिक पुरुष हमेशा समझदारी को चुनते हैं। हां, सीधी टांगें भी उन्हें पसंद आती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि समझदारी से पुरुष इस बात का अंदाजा लगाते हैं कि महिला मां के तौर पर कैसी होगी।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के डेविड बेनब्रिज ने बताया कि मुख्य तौर पर तो पुरुष समझदारी ही खोजते हैं। बेनब्रिज के मुताबिक यह भी एक भ्रम ही है कि पुरुषों को बड़े ब्रैस्ट हमेशा पसंद आते हैं। उन्होंने कहा, पुरुष यौवन को पसंद करते हैं। इसलिए हो सकता है कि उन्हें बड़े ब्रैस्ट पसंद न आएं क्योंकि उनकी वजह से महिलाएं जल्द उम्रदराज दिखने लगती हैं।
 
जहां तक टांगों की बात है तो पुरुषों को लंबाई से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, बस टांगें सीधी होनी चाहिएं। मुड़ी हुई या टेढ़ी-मेढ़ी टांगें पुरुषों को पसंद नहीं आतीं क्योंकि वे विकास से जुड़ी बीमारियों का संकेत होती हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!