नेपाल में भूस्खलन से 18 लोगों की मौत व 21 लापता, तलाश अभियान जारी

Edited By Tanuja,Updated: 16 Aug, 2020 01:09 PM

at least 18 killed 21 missing in massive nepal landslide

नेपाल में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18 हो गयी है तथा 21 लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस, सशस्त्र बलों तथा सेना ...

काठमांडू: नेपाल में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18 हो गयी है तथा 21 लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस, सशस्त्र बलों तथा सेना के जवान स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।        नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में जुगल ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुए इस भूस्खलन के बाद मलबे में दबे 18 लोग के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 21 लोग अब भी लापता हैं।

 

इस घटना में पहाड़ी का एक हिस्सा टूट कर लिडी गांव के 37 मकानों पर जा गिरा। पुलिस अधीक्षक प्रज्वोल महारजन ने बताया कि मृतकों में 11 बच्चे, चार महिलाएं तथा तीन पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी का एक हिस्सा टूट कर 25 घरों पर गिर गया। फिर से भूस्खलन होने के खतरे को देखते हुए हमने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है और वे लोग टेंट में रह रहे हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!