बाइडेन और लूला ने वेनेजुएला से मांगा राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का डाटा

Edited By Updated: 31 Jul, 2024 11:12 AM

biden lula press venezuela to publish election tallies

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने मंगलवार को वेनेजुएला सरकार से हाल में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव

काराकसः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने मंगलवार को वेनेजुएला सरकार से हाल में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव के मतदान का विस्तृत डेटा जारी करने का आह्वान किया। वेनेजुएला के निर्वाचन अधिकारियों ने राष्ट्रपति चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की जीत की घोषणा की है।

 

हालांकि, विपक्ष ने नतीजों पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि उसके उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज ने गत रविवार को हुए चुनाव में मादुरो से दोगुने से भी ज्यादा वोट हासिल किए। बाइडन और लूला ने वेनेजुएला के चुनाव नतीजों को लेकर फोन पर बातचीत की।

 

दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे “इस बात पर सहमत हुए हैं कि वेनेजुएला के निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर पड़े वोट को लेकर पूर्ण, पारदर्शी और विस्तृत डेटा तत्काल जारी करने की आवश्यकता है।” बाइडन और लूला ने कहा कि ‘‘क्षेत्र में लोकतंत्र के लिहाज से नतीजे बेहद महत्वपूर्ण हैं।''  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!