शर्मनाक: पाकिस्तानी ने मासूम बच्ची को बेसमेंट में कैद कर नशेड़ी बनाया, एक महीना 7 साथियों साथ गैंग रेप किया और फिर ...

Edited By Updated: 30 Aug, 2025 05:47 PM

britain pakistani thug locked and raped 13 year old girl

ब्रिटेन में हुई एक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पाकिस्तानी गुंडे 47 वर्षीय इब्रार हुसैन ने एक 13 साल की मासूम बच्ची को अपने गंदे और अंधेरे बेसमेंट में कैद कर लिया। वहाँ उसने उसे ...

London: ब्रिटेन में हुई एक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पाकिस्तानी गुंडे 47 वर्षीय इब्रार हुसैन ने एक 13 साल की मासूम बच्ची को अपने गंदे और अंधेरे बेसमेंट में कैद कर लिया। वहाँ उसने उसे हेरोइन का आदी बनाया और पूरे एक महीने तक लगातार बलात्कार करता रहा। हुसैन की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उसने अपनी हवस पूरी करने के लिए सात और साथियों को बुलाया, जिन्होंने इस मासूम पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। बच्ची को नशे की हालत में बार-बार सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया गया। हुसैन ने इस बच्ची की मजबूरी और पीड़ा को कमाई का जरिया बना लिया।

 

वह दूसरों को भी बच्ची तक पहुँचने देता और बदले में पैसे वसूलता। इस तरह वह एक निर्दयी दलाल बन चुका था जिसने मासूम की जिंदगी को नर्क में बदल दिया।ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट में सुनवाई के बाद कुछ आरोपियों को सज़ा सुनाई गई: इब्रार हुसैन (47 वर्ष) → 6 साल 6 महीने की कैद,  इम्तियाज़ अहमद (62 वर्ष) को 9 साल की कैद (लेकिन देश छोड़कर भाग गया), फ़याज़ अहमद (45 वर्ष) को 7 साल 6 महीने की कैद (यह भी फरार हो गया)।कुल आठ आरोपियों में से पाँच की सज़ा की समीक्षा तक नहीं की जाएगी, क्योंकि उनका मामला Unduly Lenient Sentence (ULS) स्कीम के दायरे में नहीं आता।

 

 

न्याय व्यवस्था पर सवाल: यह फैसला ब्रिटेन की न्याय प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है:

  • इतने बड़े अपराध पर इतनी कम सज़ा क्यों?
  • फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए सख्त कार्रवाई क्यों नहीं?
  • पीड़िता और उसके परिवार को पूरा न्याय कब मिलेगा?
  • इस फैसले के बाद समाज में गुस्सा फैल गया है।
  • महिला अधिकार संगठनों ने इसे न्याय का मज़ाक बताया।
  • मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह नाबालिगों की सुरक्षा पर सीधा हमला है।
  • कई सांसदों और कैंपेनर्स ने माँग की
     

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!