UN की चेतावनी: दुनिया के 10 सबसे भूखग्रस्त देशों में पाकिस्तान, दाने-दाने को तरस जाएंगे पाकिस्तानी

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 04:03 PM

pakistan among top 10 countries facing acute food crisis

संयुक्त राष्ट्र की 2026 रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सहित 10 देशों में गंभीर खाद्य संकट गहरा गया है। पाकिस्तान में 1.1 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर हैं। जलवायु आपदाएं, महंगाई, कुपोषण और वैश्विक संघर्ष इस संकट को और बढ़ा रहे हैं।

International Desk: संयुक्त राष्ट्र की 2026 की “ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस” के अनुसार पाकिस्तान दुनिया के उन 10 देशों में शामिल है, जहां खाद्य संकट सबसे गंभीर रूप ले चुका है। रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में करीब 1.1 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें पर्याप्त खाना नहीं मिल पा रहा है और वे भुखमरी के कगार पर हैं।इनमें से लगभग 93 लाख लोग “क्राइसिस” स्तर पर हैं, जबकि 17 लाख लोग “इमरजेंसी” स्थिति में हैं। ये दोनों स्थितियां अकाल से ठीक पहले की सबसे खतरनाक अवस्था मानी जाती हैं, जहां लोगों के लिए रोज का खाना जुटाना भी संघर्ष बन जाता है।

 

इस संकट के पीछे कई कारण हैं। 2025 में आई भारी बाढ़ और खराब मौसम ने लाखों लोगों की फसलें बर्बाद कर दीं, जिससे खाने की आपूर्ति पर असर पड़ा। इसके अलावा महंगाई बढ़ने से आम लोगों के लिए राशन खरीदना मुश्किल हो गया है। साथ ही कुपोषण, साफ पानी की कमी और कमजोर स्वास्थ्य सुविधाएं भी स्थिति को और गंभीर बना रही हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि यह समस्या सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है।रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के साथ ये देश भी गंभीर संकट में हैं:

  • अफगानिस्तान
  • बांग्लादेश
  • म्यांमार
  • नाइजीरिया
  • सूडान
  • सीरिया
  • यमन
  • डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो

 

इनमें से एक-तिहाई प्रभावित लोग सिर्फ 3 देशों सूडान, नाइजीरिया और कांगो में हैं। सूडान, नाइजीरिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो जैसे देशों में हालात बेहद खराब हैं। पूरी दुनिया में करीब 26.6 करोड़ लोग गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है।संयुक्त राष्ट्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह सिर्फ अस्थायी समस्या नहीं रही, बल्कि एक स्थायी वैश्विक संकट बन चुकी है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले महीनों में महंगाई और भूख दोनों और बढ़ सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!