England Cricket Team में नए युग की शुरुआत: कमान संभालते ही जो रूट का बड़ा फैसला, खत्म किया 'Midnight Curfew'

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 10:58 AM

captain joe root lifts midnight curfew for the england cricket team

इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के दोबारा कप्तान बने जो रूट ने खिलाड़ियों पर लगाए गए मध्यरात्रि (Midnight) के कर्फ्यू को पूरी तरह खत्म कर दिया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरों के दौरान देर रात हुई विवादास्पद घटनाओं के बाद इंग्लैंड के प्रबंध...

लंदन : इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के दोबारा कप्तान बने जो रूट ने खिलाड़ियों पर लगाए गए मध्यरात्रि (Midnight) के कर्फ्यू को पूरी तरह खत्म कर दिया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरों के दौरान देर रात हुई विवादास्पद घटनाओं के बाद इंग्लैंड के प्रबंध निदेशक रॉब की ने खिलाड़ियों पर मध्यरात्रि के बाद बाहर घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस साल जून में न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान मैच के बाद इस कर्फ्यू का उल्लंघन किया था जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद रूट को दूसरी बार कप्तान नियुक्त किया गया। इंग्लैंड क्रिकेट के लिए नए युग की शुरुआत अगले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ होगी और रूट ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट को बताया कि ''कर्फ्यू नहीं लगने वाला है। 

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: देश के इन 16 राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश मचाएगी तांडव, आंधी का अलर्ट भी जारी

उन्होंने कहा, सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत है। कर्फ्यू के बारे में मेरा विचार यह है कि मुझे नहीं लगता कि यह कारगर है। अगर आप चाहते हैं कि खिलाड़ी मैदान पर जिम्मेदारी लें, तो उन्हें मैदान के बाहर भी समझदार वयस्कों की तरह व्यवहार करने और अच्छे फैसले लेने में सक्षम होना चाहिए। 

रूट ने कहा, यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम खुद पर नियंत्रण रखें। कई मायनों में यह मेरी और फ्लेम (टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग) की जिम्मेदारी है लेकिन आखिरकार आप समझदार लोग हैं आप जानते हैं कि इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए क्या जरूरी है आप जानते हैं कि मैदान के बाहर आपकी क्या जिम्मेदारियां हैं और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मैदान के बाहर हम किसी भी तरह के विवाद में नहीं फंसे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!