चीन की दादागीरी, खराब खाद खरीदने के लिए श्रीलंका पर बना रहा दबाव

Edited By Tanuja,Updated: 08 Nov, 2021 12:07 PM

china s bigotry pressure to buy bad manure on sri lanka

श्रीलंका को अपने ऋण जाल में फंसाकर चीन दादागिरी पर उतर आया है। चीन अब श्रीलंका पर खऱाब खाद खऱीदने का दबाव बना रहा है। दोनों देशों के ...

कोलंबोः श्रीलंका को अपने ऋण जाल में फंसाकर चीन दादागिरी पर उतर आया है। चीन अब श्रीलंका पर खऱाब खाद खऱीदने का दबाव बना रहा है। दोनों देशों के बीच  6.3 करोड़ डालर के खाद सौदे को लेकर तनाव देखने को मिल रहा है। श्रीलंका 99 हजार मीट्रिक टन की जिस जैविक खाद का सौदा रद्द कर चुका है  चीन उसी खाद को खरीदने के लिए  श्रीलंका पर दबाव बना रहा है। चीन ने श्रीलंका के सरकारी स्वामित्व वाले पीपुल्स बैंक आफ श्रीलंका को कालीसूची में डालने की घोषणा की है।

 

वैश्विक थिंक टैंक पालिसी रिसर्च ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के कृषि मंत्रालय ने चीन की किंगदाओ सीविन बायोटेक कंपनी को खाद खरीद के लिए चुना था। कृषि मंत्रालय व कंपनी के बीच इसको लेकर समझौता हुआ लेकिन खाद में खराबी पाए जाने के कारण श्रीलंका  ने इस सौदे को रद्द कर दिया । श्रीलंका के वैज्ञानिकों ने पाया कि खाद के नमूने गड़बड़ थे, जिससे खेती को नुकसान पहुंच सकता था। रिपोर्ट में कहा गया है कि राजपक्षे सरकार पर चीन का यह दबाव कैसे काम करेगा यह देखने वाला विषय है। फिलहाल श्रीलंका ने चीन की बातों को मानने से इन्कार कर दिया है।

 

मालूम हो कि श्रीलंका की वाणिज्यिक अदालत ने जांच में खराब पाई गई आर्गेनिक खाद की एक खेप को लेकर चीनी कंपनी के करीब 36.35 करोड़ रुपये के भुगतान पर रोक के आदेश को बरकरार रखा है। इस आदेश के बाद श्रीलंका का पीपुल्स बैंक चीनी कंपनी को अगली सुनवाई तक भुगतान नहीं कर पाएगा। अदालत के आदेश के बाद श्रीलंका ने खाद को अपने बंदरगाहों पर उतारने की भी अनुमति नहीं दी थी। बाद में किंगदाओ बंदरगाह से चले जहाज को सिंगापुर की ओर मोड़ दिया गया था।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन  दूषित खाद लदा हिप्पो स्पिरिट नामक चीनी जहाज अपने नए नाम सेयो एक्सप्लोरर के साथ श्रीलंकाई समुद्र में उतर चुका है।   श्रीलंकाई अधिकारियों को चीन की इस चालबाजी का पता चला है कि सेयो एक्सप्लोरर चीन के नियंत्रण वाले हंबनटोटा बंदरगाह पर खड़ा है। दरअसल चीन के अधिकारी इस बात को नजरंदाज कर गए कि जहाज के इंटरनेशनल मैरीटाइम आर्गनाइजेशन (आइएमओ) नंबर में किसी भी हाल में बदलाव नहीं किया जा सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!