चीन ने पराग्वे और बेलीज के मंत्रियों पर लगाए प्रतिबंध, कहा-ताइवान से दोस्ती का भुगतो अंजाम

Edited By Updated: 12 Oct, 2026 03:37 PM

china sanctions paraguay belize ministers over taiwan ties

चीन ने ताइवान के साथ संबंधों को लेकर पराग्वे के संचार मंत्री गुस्तावो विलाटे और बेलीज के विदेश मंत्री फ्रांसिस फोंसेका पर प्रतिबंध लगाए हैं। दोनों के चीन में प्रवेश और वीजा पर रोक रहेगी। चीन में उनकी संपत्ति स्थिर की जाएगी और चीनी व्यक्तियों तथा...

Bejing: चीन ने ताइवान के साथ संबंधों को लेकर सोमवार को पराग्वे के संचार मंत्री गुस्तावो विलाटे और बेलीज के विदेश मंत्री फ्रांसिस फोंसेका पर प्रतिबंध लगा दिए। ताइवान एक लोकतांत्रिक द्वीप है, जिस पर चीन अपना दावा करता है और जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक अपने कब्जे में लेने की बात कहता रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि गुस्तावो विलाटे और फ्रांसिस फोंसेका पर लगाए गए प्रतिबंधों का उद्देश्य चीन की "राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा व विकास से जुड़े हितों की रक्षा करना तथा ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाली अलगाववादी गतिविधियों का विरोध करना" है।

 

पराग्वे और बेलीज उन 12 देशों में शामिल हैं, जो अब भी ताइवान के साथ राजनयिक संबंध बनाए हुए हैं। विलाटे और फोंसेका पर लगाए गए प्रतिबंध मुख्य रूप से प्रतीकात्मक हैं, क्योंकि ताइवान के साथ संबंध रखने वाले देशों के अधिकारी आमतौर पर चीन की यात्रा नहीं करते। इन प्रतिबंधों के तहत चीन में अधिकारियों की किसी भी संपत्ति को जब्त करने के बजाय उसे "फ्रीज" किया जाएगा, उन्हें वीजा देने और चीन में प्रवेश करने पर रोक होगी। इसके अलावा, चीन के किसी भी व्यक्ति या संगठन को उनके साथ सहयोग करने की अनुमति नहीं होगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!