चीन में कंपनी ने कर्मचारियों से इस्तीफा मांगने का अपनाया अजीब तरीका

Edited By Tanuja,Updated: 18 Jan, 2024 06:55 PM

chinese company allegedly moves offices to remote mountain

चीन में एक कंपनी ने कर्मचारियों से इस्तीफा मांगने का अजीब तरीका  अपनाया है। दरअसल कंपनी अगर कर्मचारियों को नौकरी से निकालती है तो उसे इन्हें...

बीजिंगः चीन में एक कंपनी ने कर्मचारियों से इस्तीफा मांगने का अजीब तरीका  अपनाया है। दरअसल कंपनी अगर कर्मचारियों को नौकरी से निकालती है तो उसे इन्हें मुआवजा देना पड़ता। इससे बचने के लिए कंपनी ने ऑफिस  पहाड़ पर शिफ्ट कर लिया जो शहर से इतना दूर है कि यहां आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता। ऑफिस में भी कर्मचारियों के लिए बेसिक फैसिलिटी नहीं है। महिला कर्मचारियों को पास के गांव में बने पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है।साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कपंनी  जानती थी कि ऑफिस आने में कर्मचारियों को दिक्कत होगी और वो इस्तीफा दे देंगे। 

 

चीन की एक एडवर्टाइजिंग कंपनी का ऑफिस शीयान शहर में था। यहां से ऑफिस को क्विनलिंग पहाड़ पर शिफ्ट कर दिया गया। कंपनी के एक कर्मचारी चैंग ने कहा- शहर से पहाड़ तक पहुंचने में 2 घंटे लगते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी वक्त पर नहीं मिलता। हर 3 घंटे में सिर्फ एक बस पहाड़ तक जाती है। यहां पहुंचने के बाद 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है तब जाकर ऑफिस पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने हमें कोई ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं दी।  कैब से ऑफिस के पास  मेट्रो स्टेशन जाने में  मोटी रकम खर्च हो जाती । कंपनी यह पैसा रिफंड भी नहीं करती। चैंग ने बताया कि पहाड़ पर बना ऑफिस शहर से इतना दूर है कि यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑफिस में महिला कर्मचारियों के लिए टॉयलेट नहीं है। उन्हें पास के गांव में बने पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है। रात में आने-जाने के लिए भी कोई सुविधा नहीं दी जाती। रात में घर जाना बेहद खतरनाक हो जाता है क्योंकि पहाड़ पर जंगली जानवरों का मूवमेंट भी रहता है। 

 

कंपनी में सिर्फ 20 कर्मचारी ही काम करते हैं। इनमें से चैंग समेत 14 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने मैनेजमेंट के सामने सुविधाएं न होने की कई बार शिकायत की, लेकिन इन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद कंपनी ने एक बार फिर ऑफिस शहर में शिफ्ट कर लिया और नए कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी। यह बात जब इस्तीफा दे चुके कर्मचारियों को पता चली तो वो नाराज हो गए। कर्मचारियों को लगने लगा की कंपनी ने उन्हें धोखा दिया है, जिसके बाद उन्होंने कपंनी पर आरोप लगाए। हालांकि कंपनी ने आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि शहर वाले ऑफिस में मुरम्मत का काम चल रहा था, इसलिए ऑफिस को कुछ वक्त के लिए पहाड़ पर शिफ्ट करना पड़ा। जैसे ही काम पूरा हुआ हम वापस शहर वाले ऑफिस में आ गए।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!