शिंजो आबे के हत्यारे को हीरो बना रहा चीन, उसके जैसी ड्रेस पहन पोज दे रहे युवक

Edited By Tanuja,Updated: 21 Jul, 2022 04:38 PM

chinese youth dress pose similar to shinzo abe s killer on social media

चीन और जापान के बीच पिछले कई दशकों से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं लेकिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद ये तनाव चरम...

इंटरनेशनल डेस्कः चीन और जापान के बीच पिछले कई दशकों से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं लेकिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद ये तनाव चरम पर पहुंच गया है। आबे की हत्या की जहां  पूरी दुनिया में निंदा हो रही है  वहीं हत्यारे को चीन में हीरो की तरह बताया जा रहा है और कुछ लोग तो उसके जैसी ड्रेस पहनकर पोज भी कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई है। कहा जा रहा है कि चीन आबे की हत्या का जश्न मना रहा है । शिंजो आबे चीन की साम्राज्यवादी नीतियों के मुखर विरोधी माने जाते थे।

PunjabKesari

चीन में युवा सोशल मीडिया पर शिंजो आबे के हत्यारे जैसी ड्रेस पहनकर गोली मारने की एक्टिंग करते हुए वीडियो बना रहे हैं। इसे टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया ऐप पर डाउनलोड भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स चीनी युवाओं के इस कदम की काफी आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि आबे की हत्या के कुछ ही देर बाद कई चीनी नागरिकों ने हत्यारे तेत्सुया यामागामी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आबे के हत्यारे को चीन में हीरो की तरह बताया जा रहा है। 41 साल के हत्यारे ने शिंजो आबे की हत्या 8 जुलाई को की थी। उस वक्त आबे एक जनरैली कर रहे थे। 

PunjabKesari

शिंजो आबे को उनके अमेरिकी झुकाव के लिए जाना जाता था। आबे की विदेश नीति में भारत को भी हमेशा तरजीह मिलती थी। चीन और पाकिस्तान जैसे एशियाई देशों को लेकर आबे की नीतियां आलोचनात्मक रही थीं। यही वजह है कि पूर्व जापानी पीएम की हत्या को लेकर चीन में उस तरह की सहानुभूति का माहौल नहीं है जैसा पूरे देश में है।

PunjabKesari

इसके अलावा, जापान-चीन के बीच ईस्ट चाइना सी को लेकर भी हमेशा टकराव की स्थिति रही है। साल 2012 से यह टकराव और भी बढ़ गया है जब जापान और चीन के बीच निर्जन दिआयु/सेनकाकु द्वीप को लेकर तकरार हुई थी। चीन हमेशा से इन दोनों द्वीप पर अधिकार जताता रहा है जबकि जापान इस पर चीन की स्वायत्तता से इंकार करता रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!