माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों का लग गया जाम, बर्फ का पहाड़ टूटने से दो लोग दबे, कई लापता (Video)

Edited By Updated: 26 May, 2024 02:10 PM

cornice collapse on mount everest raises concerns

माउंट एवरेस्ट पर गए पर्वतारोहियों का जाम लगने से वहां लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान अचानक बर्फ का पहाड़ टूटने 2 लोग बर्फ के नीचे दब...

इंटरनेशनल डेस्कः माउंट एवरेस्ट पर गए पर्वतारोहियों का जाम लगने से वहां लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान अचानक बर्फ का पहाड़ टूटने 2 लोग बर्फ के नीचे दब गए जबकि कई लापता हो गए। इन में से ब्रिटेन का एक नागरिक भी शामिल है। अपने शेरपा के साथ वह ऊंचाई से एक बर्फ के टूटने के कारण गिर गए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार माउंट एवरेस्ट पर बढ़ती हुई भीड़ इसका कारण है। इसमें एक शेरपा भी गायब हुआ है।इं टरनेशनल फेडरेशन ऑफ माउंटेन गाइड्स एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त गाइड विनायक मल्ला ने कहा, 'टॉप पर चढ़ने के बाद हमने हिलेरी स्टेप को पार किया, लोग धीरे-धीरे चल रहे थे। तभी अचानक हमारे कुछ मीटर आगे एक कॉर्निक ढह गया।'

 

उन्होंने कहा, 'जैसे ही कॉर्निक ढहा, चार पर्वतारोही लगभग मर ही गए थे, वह रस्सी से लटकने के कारण बच गए।' उन्होंने कहा, 'अफसोस की बात है कि दो पर्वतारोही अभी भी लापता है।' दुनिया के सबसे बड़े पर्वत पर भीड़भाड़ एक्सपर्ट्स के लिए कोई नई बात नहीं है और हाल के वर्षों में यह अधिकारियों के लिए बढ़ती चिंता का विषय बन गया है।  नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि 40 साल के डैनिय पॉल पैटर्सन और 23 वर्षीय तेनजी शेरपा का मंगलवार को शिखर पर पहुंचने के बाद से कोई पता नहीं चला है। इनके लापता होने का कारण माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की लगी लंबी-लंबी कतार मानी जा रही है। ऐसे कई फुटेज सामने आई हैं, जिसमें सैकड़ों पर्वतारोही धीरे-धीरे हिलेरी स्टेप पर चढ़ते दिख रहे हैं, जो लगभग 26,000 फुट की ऊंचाई पर माउंट एवरेस्ट की चोटी के पास लगभग खड़ी चट्टान है।

PunjabKesari


एक्सपर्ट्स को डर है कि भीड़भाड़ वाली कतारें इस कॉर्निक के ढहने का कारण बन सकती है। क्योंकि मंगलवार सुबह लगभग 4.40 बजे शिखर पर पहुंचने के बाद से ही उनका कोई पता नहीं चला है। स्काई न्यूज के मुताबिक कॉर्निक जमी हुई बर्फ का एक समूह है, जो एक चट्टान पर लटकी होती है। इसी के टूटने से पर्वतारोही पहाड़ी के नीचे गिर गए। साथी एवरेस्ट गाइड लापका शेरपा का कहना है कि डैनियल और उनके गाइड को तब मुश्किलें हुईं जब हिलेपी स्टेप के करीब उन पर बर्फ गिरी।उन्होंने कहा कि वे वीरतापूर्वक दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़े थे, लेकिन नीचे उतरते समय गायब हो गए। डेनियल ने हिमालय की अपनी यात्रा के बारे में ज्यादातर चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके अलावा बताया है कि पहाड़ पर चढ़ना कैसा था। डैनियल के सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाली आखिरी पोस्ट से पता चला है कि आखिर वह सबसे ऊंची चोंटी पर क्यों जाना चाहते थे। उनके एक बिजनेस पार्टनर ने उन्हें खोजने के लिए फंडिंग शुरू की है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!