Delhi Water Cut: सावधान दिल्लीवालो! आज कई इलाकों में बंद रहेगी पानी की सप्लाई, DJB ने जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 09:00 AM

attention delhiites water supply will be disrupted in many areas today djb

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार, 7 मार्च को पानी की सप्लाई बाधित हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि शहर के कुछ अंडरग्राउंड जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की नियमित सफाई और रखरखाव के कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति...

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार, 7 मार्च को पानी की सप्लाई बाधित हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि शहर के कुछ अंडरग्राउंड जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की नियमित सफाई और रखरखाव के कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। इस दौरान कुछ जगहों पर पानी का दबाव कम हो सकता है, जबकि कुछ इलाकों में कुछ समय के लिए सप्लाई रुक भी सकती है।

सफाई और रखरखाव के कारण होगी परेशानी
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, हर साल जलाशयों और पंपिंग स्टेशनों की सफाई की जाती है ताकि पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और सप्लाई सिस्टम सुचारु रूप से काम करता रहे। इस प्रक्रिया के दौरान भूमिगत जलाशयों से गाद हटाने, पाइपलाइन और मशीनों की जांच करने जैसे काम किए जाते हैं। इन कार्यों की वजह से पानी की सप्लाई कुछ समय के लिए आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग सोच-समझकर करें और जरूरत के हिसाब से ही पानी खर्च करें, ताकि किसी को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पानी की कमी की संभावना
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 7 मार्च को दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के कई प्रमुख क्षेत्रों में पानी की कमी या कम दबाव की स्थिति बन सकती है। जिन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है, उनमें बादरपुर, मदनपुर खादर, अली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, ग्रेटर कैलाश-2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, कैलाश कॉलोनी, माउंट कैलाश, जसोला विहार, बादरपुर गांव, यमुना विहार, दिलशाद गार्डन और रोहिणी के सेक्टर 5, 8, 16 और 24 समेत आसपास के इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से पानी स्टोर कर लें ताकि दैनिक कामकाज में किसी तरह की परेशानी न हो।


जरूरत पड़ने पर टैंकर की सुविधा
दिल्ली जल बोर्ड ने यह भी कहा है कि जिन इलाकों में पानी की अधिक जरूरत होगी, वहां टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी क्षेत्र में पानी की तुरंत आवश्यकता हो तो लोग हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करके टैंकर मंगवा सकते हैं या अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह रखरखाव कार्य भविष्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने के लिए किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में लोगों को साफ और नियमित पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!