कोविड-19 : ऑस्ट्रिया ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

Edited By Tanuja,Updated: 26 May, 2021 09:30 AM

covid 19 austria bans flight from britain

ऑस्ट्रिया ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मिलने और उसके फैलने के मद्देनजर वहां से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...

बर्लिन: ऑस्ट्रिया ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मिलने और उसके फैलने के मद्देनजर वहां से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केवल ऑस्ट्रियाई नागरिक या ऑस्ट्रिया के निवासियों को ही ब्रिटेन से अपने देश आने की अनुमति होगी। एक जून से ब्रिटेन की सभी उड़ानों के ऑस्ट्रिया आने पर रोक होगी।

 

ऑस्ट्रिया ने ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब ब्रिटेन को भी उन देशों की सूची में डाल दिया है जहां कोरोना वायरस का नया स्वरूप पाया गया है। ब्रिटेन में फैला संक्रमण का यह नया स्वरूप पहले भारत में पाया गया था। जर्मनी ने भी शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह वायरस के इस नए स्वरूप की वजह से ब्रिटेन से देश की यात्रा पर प्रतिबंध लगा रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!