टेकऑफ के बाद मौत! फ्लाइट में 13 घंटे तक रहा महिला का शव, यात्रियों ने झेला खौफनाक सफर, जानें पूरा मामला

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 01:53 AM

death mid flight body remained on aircraft for 13 hours

ब्रिटिश एयरवेज की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की उड़ान के दौरान मौत हो गई और यात्रियों को करीब 13 घंटे तक उसी विमान में शव के साथ सफर करना पड़ा।

इंटरनेशनल डेस्कः ब्रिटिश एयरवेज की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की उड़ान के दौरान मौत हो गई और यात्रियों को करीब 13 घंटे तक उसी विमान में शव के साथ सफर करना पड़ा।

उड़ान के एक घंटे बाद ही मौत

रिपोर्ट के मुताबिक,ब्रिटिश एयरवेज़ फ्लाइट BA32 में सवार 60 साल की एक महिला की टेकऑफ के करीब एक घंटे बाद ही मौत हो गई। यह फ्लाइट हांगकांग से लंदन जा रही थी।

शव को पीछे गैले में रखा गया

क्रू मेंबर्स ने पहले शव को टॉयलेट में रखने का विचार किया, लेकिन बाद में इसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद शव को कवर कर विमान के पिछले हिस्से (गैले) में रख दिया गया।

गर्म फर्श बना परेशानी की वजह

बताया गया कि जिस गैले में शव रखा गया, वहां का फर्श गर्म था। इस वजह से कुछ समय बाद तेज बदबू फैलने लगी, जिससे यात्रियों और क्रू को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फ्लाइट को नहीं मोड़ा गया

हालांकि कई लोग फ्लाइट को वापस मोड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन पायलट्स ने यात्रा जारी रखने का फैसला किया। आमतौर पर किसी यात्री की मौत को मेडिकल इमरजेंसी नहीं माना जाता, इसलिए फ्लाइट को डायवर्ट नहीं किया गया।

लैंडिंग के बाद जांच

जब विमान हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचा, तो पुलिस ने विमान में चढ़कर जांच की और करीब 45 मिनट तक सभी यात्रियों को सीट पर ही बैठने को कहा।

एयरलाइन का बयान

British Airways ने कहा कि सभी प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन किया गया और इस मुश्किल समय में उनका ध्यान मृतक के परिवार और क्रू की मदद पर है।

उड़ानों में मौत के मामले बेहद कम

एक अध्ययन के अनुसार, उड़ानों में मौत के मामले बहुत ही दुर्लभ होते हैं। मेडिकल इमरजेंसी के सिर्फ 0.3% मामलों में ही मृत्यु होती है। यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि आपात स्थितियों में एयरलाइंस को कितनी जटिल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!