होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 12:29 PM

bulk carrier targeted by unknown projectile off uae coast crew reported safe

यूएई के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज के पास रहस्यमयी प्रोजेक्टाइल से धमाका हुआ। सभी चालक दल सुरक्षित हैं। घटना के बाद वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिका और G7 ने चेतावनी दी है, जबकि क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा...

International Desk: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक बड़ा समुद्री सुरक्षा खतरा सामने आया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE ) के तट के करीब एक वाणिज्यिक जहाज के पास “अज्ञात प्रोजेक्टाइल” से विस्फोट हुआ, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है।ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, यह घटना शारजाह से लगभग 15 नॉटिकल मील उत्तर में हुई। जहाज के कप्तान ने बताया कि विस्फोट जहाज के बेहद करीब हुआ, जिससे स्थिति बेहद खतरनाक बन गई।हालांकि राहत की बात यह है कि जहाज के सभी चालक दल सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सभी जहाजों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस हमले के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते ईरान पर संदेह जताया जा रहा है। हाल के दिनों में ईरान पर अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने के आरोप लगे हैं।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां से लगभग 20% वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति गुजरती है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं।

 

इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलमार्ग सुरक्षित नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के प्रमुख बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकता है। वहीं G7 देशों के विदेश मंत्रियों ने भी बयान जारी कर क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए हस्तक्षेप करने की तैयारी जताई है। इस घटना ने साफ कर दिया है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव अब वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!