जेफ्री एप्स्टीन कनेक्शन पर ब्रिटेन में भूचाल, पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन गिरफ्तार !

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 11:14 AM

ex british ambassador to the us released on bail after arrest in epstein file

ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े कदाचार मामले में गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया। उन पर संवेदनशील सरकारी जानकारी देने का संदेह है, यौन अपराध का आरोप नहीं। प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी के बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई...

London: अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से संबंधों से जुड़ी कदाचार की जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। ब्रिटिश पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना एप्स्टीन के साथ दोस्ती के कारण पूर्व प्रिंस एंड्रयू को पुलिस हिरासत में लिए जाने के कुछ दिन बाद घटी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ''सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार किए गए 72 वर्षीय व्यक्ति को जांच लंबित रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है।'' ब्रिटिश पुलिस की प्रक्रिया के अनुसार, उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया, लेकिन पहले इस मामले में संदिग्ध की पहचान 72 वर्षीय पूर्व राजनयिक के रूप में हुई थी।

 ये भी पढ़ेंः- डच राजनीति में नए युग की शुरुआत: नीदरलैंड को मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री ! रॉब जेटन ने ली शपथ
 

सोमवार दोपहर को सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों द्वारा मैंडेलसन को उनके लंदन स्थित घर से कार तक ले जाते हुए देखा गया था। मैंडेलसन और पूर्व प्रिंस एंड्रयू, एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर दोनों पर ब्रिटेन सरकार की जानकारी को एप्स्टीन को अनुचित तरीके से देने का संदेह है और ये हाई-प्रोफाइल ब्रिटिश गिरफ्तारियां पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए एप्स्टीन से संबंधित 30 लाख से अधिक पृष्ठों के दस्तावेज के सबसे नाटकीय परिणामों में से हैं। पुलिस मैंडेलसन के खिलाफ इस आरोप की जांच कर रही है कि उन्होंने डेढ़ दशक पहले एप्स्टीन को संवेदनशील सरकारी जानकारी दी थी।

 ये भी पढ़ेंः-  कार्नी की यात्रा से पहले बड़ा संकेत: भारत-कनाडा में हो सकता ऐतिहासिक समझौता, 50 अरब डॉलर व्यापार का टारगेट
 

उन पर यौन दुराचार का कोई आरोप नहीं है। उनकी गिरफ्तारी माउंटबेटन-विंडसर की गिरफ्तारी के चार दिन बाद हुई। माउंटबेटन-विंडसर को एप्स्टीन के साथ उनकी दोस्ती से जुड़े एक समान अपराध के संदेह में एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच जारी रहने के दौरान उन्हें 11 घंटे की हिरासत के बाद रिहा कर दिया गया। मैंडेलसन ने पिछली लेबर सरकारों के तहत वरिष्ठ सरकारी पदों पर कार्य किया और वह सितंबर तक वाशिंगटन में ब्रिटेन के राजदूत रहे। प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने उन ईमेल के सामने आने के बाद उन्हें सितंबर में बर्खास्त कर दिया था जिनसे पता चला कि 2008 में एक नाबालिग के साथ यौन अपराधों के लिए एप्स्टीन को दोषी ठहराए जाने के बाद भी उन्होंने उसके साथ दोस्ती बनाए रखी थी।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!