निकोलस तूफान टैक्सास से टकराया, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

Edited By Updated: 15 Sep, 2021 11:41 AM

international news punjab kesari nicholas storm texas beach rain

निकोलस तूफान टैक्सास के समुद्र तट से टकरा गया है जिसके बाद वहां भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। 74 मील प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और तूफान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

वॉशिंगटन: निकोलस तूफान टैक्सास के समुद्र तट से टकरा गया है जिसके बाद वहां भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। 74 मील प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और तूफान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 

बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील ह्यूस्टन में भारी बारिश से सड़कें और मकान जलमग्न हो गए। शहर में जल निकासी के वाहनों को तैनात किया गया है और 40 से अधिक स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं। स्कूलों में कक्षाएं रद्द कर दी गईं तथा कोविड-19 जांच और टीकाकरण केंद्र्र बंद कर दिए गए हैं। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भयानक तूफान निकोलस के पूरे क्षेत्र में फैलने को लेकर दक्षिण-पूर्वी राज्य लुइसियाना में आपात स्थिति घोषित कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!