40 से अधिक लोगों की मौत, 175 अन्य घायल... पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 10:44 PM

more than 40 people are dead 175 others are injured

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के विभिन्न हिस्सों में पिछले पांच दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 175 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के विभिन्न हिस्सों में पिछले पांच दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 175 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत में 19 जुलाई से बारिश और अचानक आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की जान चली गई और 23 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 10 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण पूरे प्रांत में 37 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पीडीएमए ने बताया कि प्रांत के कुल 36 जिलों में से 20 जिले बारिश से जुड़ी घटनाओं से प्रभावित हैं। इनमें पेशावर, नौशेरा, बाजौर, शांगला, स्वाबी, लोअर व अपर चित्राल, लोअर व अपर दिर, एबटाबाद, उत्तरी वजीरिस्तान और दक्षिणी वजीरिस्तान शामिल हैं। पंजाब प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि बृहस्पतिवार को करंट लगने तथा छत गिरने से चार और लोगों की मौत के साथ 19 जुलाई से बारिश से संबंधित घटनाओं में मौतों की संख्या बढ़कर 21 हो गई, जबकि 154 लोग घायल हुए हैं।

प्राधिकरण ने बताया कि मौतों के पीछे बारिश से जुड़ी अलग-अलग वजहें रहीं, जिनमें दो लोगों की मौत बिजली गिरने से और एक की मौत डूबने से हुई। वहीं, कम से कम 38 घर आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश का अनुमान जताया है, जिसे देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने सभी जिला प्रशासनों को अत्यधिक चौकस रहने का निर्देश दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!