अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमले बाद ट्रंप का कड़ा संदेश, कहा-'ईरान को चुकानी होगी भारी कीमत '

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 07:27 PM

trump vows forceful response after iran s surprise missile attack

जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस हमले का करारा जवाब देगा। अमेरिकी सेना का दावा है कि अधिकांश मिसाइलों को वायु...

Washingron: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए कथित मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान को इसका करारा जवाब देगा। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सैन्य कार्रवाई के बावजूद दोनों देशों के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत जारी रहेगी। फॉक्स न्यूज के साथ फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ जोरदार कार्रवाई करेगा। इंटरव्यू का प्रसारण नहीं हुआ, लेकिन चैनल के संवाददाता ने राष्ट्रपति की टिप्पणी ऑन-एयर साझा की।

 

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को "कड़ा सबक सिखाएगा" और उस पर जोरदार सैन्य प्रहार करेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार देर रात अमेरिकी ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। सेना ने इसे "अचानक हमला" बताया। CENTCOM का दावा है कि सभी मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया और किसी भी अमेरिकी ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की मिसाइलों का लक्ष्य जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डा था। हमले के दौरान अमेरिकी सैनिकों को प्रतिक्रिया देने के लिए केवल कुछ मिनट का समय मिला, लेकिन एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक लिया।

 

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इंटरसेप्शन का वीडियो देखा, जिसमें अमेरिकी सैनिक रियल टाइम में मिसाइलों की निगरानी करते हुए उन्हें नष्ट करते दिखाई दिए। इसी दौरान अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित शिया मिलिशिया के कई ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमले किए। ट्रंप ने इन समूहों को दुनिया के लिए "कैंसर" बताया और संकेत दिया कि ईरान समर्थित अन्य संगठनों के खिलाफ भी आगे कार्रवाई की जा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ अन्य खाड़ी देशों ने भी सीमित स्तर पर ईरानी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग किया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!