जेडी वेंस की चेतावनीः ईरान को परमाणु शक्ति से रखो दूर, दुनिया में छिड़ सकती हथियारों की नई दौड़

Edited By Updated: 20 May, 2026 11:05 AM

iran could trigger nuclear arms race in gulf jd vance

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान परमाणु हथियार हासिल करता है तो खाड़ी क्षेत्र समेत दुनिया में परमाणु हथियारों की नई होड़ शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल कूटनीतिक समाधान चाहता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य...

International Desk:अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने कहा है कि ईरान के पास परमाणु हथियार होने से विश्व स्तर पर ''परमाणु हथियारों की होड़'' शुरू हो जाएगी। वेंस ने साथ ही कहा कि अगर तेहरान शांति समझौते पर पहुंचने में विफल रहता है तो अमेरिका सैन्य अभियान फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में वेंस ने यह टिप्पणी तब की जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले फिर से शुरू करने के फैसले को एक दिन पहले टाल दिया था। यह फैसला कतर और संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य अरब देशों के अनुरोध पर लिया गया।

 

उन देशों ने कहा था कि शांति वार्ता में तेहरान ''उचित रवैया'' अपना रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ''हमारा मानना ​​है कि ईरानी समझौता करना चाहते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमसे सद्भावनापूर्वक बातचीत करने का आग्रह किया और हमने ठीक वैसा ही किया है।'' वेंस ने बताया कि प्रेस वार्ता में आने से पहले उनकी ट्रंप से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा, ''हम उस रास्ते पर नहीं जाना चाहते। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति उस रास्ते पर जाने के लिए तैयार हैं और इसमें सक्षम हैं।'' वेंस ने कहा कि अमेरिका के पास एक "सरल प्रस्ताव है और आगे बढ़ने के दो रास्ते" हैं।

 

उन्होंने कहा, "ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता। अगर तेहरान ने परमाणु हथियार हासिल कर लिए, तो अन्य देश भी परमाणु हथियार हासिल करने की होड़ में लग जाएंगे, जिससे परमाणु हथियारों की होड़ शुरू हो जाएगी।'' उन्होंने कहा, "ईरान वास्तव में वह पहली कड़ी साबित हो सकता है जो पूरी दुनिया में परमाणु हथियारों की होड़ को जन्म देगा।"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!