इटली के प्रधानमंत्री दिखा रहे "नखरे", पद पर बने रहने के लिए रखी शर्तें !

Edited By Tanuja,Updated: 21 Jul, 2022 11:35 AM

italy s premier sets conditions to remain in office

दुनिया के कई देशों के प्रमुख अपने पद पर बने के लिए जनता और संसद सदस्यों के समर्थन के लिए उनकी मांगें मानने को मजबूर हैं। लेकिन...

इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया के कई देशों के प्रमुख अपने पद पर बने के लिए जनता और संसद सदस्यों के समर्थन के लिए उनकी मांगें मानने को मजबूर हैं। लेकिन  इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने अलग ही अपना नखरा दिखा कर दुनिया को हैरान कर दिया है। द्रागी ने प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार को अचानक लोगों का मिला समर्थन ‘‘अभूतपूर्व है और उसे नजर अंदाज करना असंभव है।’’

 
पद पर बने रहने के लिए रखी ये शर्तें 

  • यूरोपीय संघ कोष  लागू करने और न्यायिक सुधारों की मांग
  • सीनेट के समक्ष पेश हुए द्रागी ने महामारी से उबरने के लिए यूरोपीय संघ कोष को लागू करने और न्यायिक सुधार जैसे उपायों पर अमल करने पर जोर दिया।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका यह कदम आम इतालवियों की आकस्मिक अपील की वजह से है।
  • उन्होंने खासतौर पर इतालवी मेयरों और चिकित्सा कर्मियों की अपील का हवाला दिया जिन्हें उन्होंने महामारी से निपटने के प्रयासों का नायक करार दिया।
  •  उन्होंने सत्ता में बने रहने  के लिए कहा कि यह मांग स्थिरता के लिए है और हम सभी को फैसला करना है कि क्या इन शर्तों को पूरा करना संभव है, जिससे सरकार वास्तव में शासन कर सकती है।
  • उन्होंने इटली की सीनेट से कहा कि अगर हम एक साथ रहना चाहते हैं तो  एक पूरी तरह से नया समझौता  ही एकमात्र तरीका है  ।
  • हमें एक नया, ईमानदार और ठोस समझौता चाहिए: क्या आप तैयार हैं?

 

मारियो द्रागी के बारे में खास बातें 

  • मारियो द्रागी प्रधानमंत्री बनने से पहले इतालवी अर्थशास्त्री, बैंकर, पूर्व प्रोफेसर और सरकारी अधिकारी के पद पर रह चुके हैं।
  • उन्होंने फरवरी 2021 से इटली के प्रधान मंत्री का पद संभाला था।
  • प्रधानमंत्री के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, उन्होंने 2011 और 2019 के बीच यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • द्रागी 2009 और 2011 के बीच वित्तीय स्थिरता बोर्ड के अध्यक्ष और 2006 और 2011 के बीच बैंक ऑफ इटली के गवर्नर भी थे।
     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!