ट्रंप बुधवार को बीजिंग पहुंचेंगे, चिनफिंग से ईरान युद्ध और टैरिफ पर होगी अहम वार्ता

Edited By Updated: 12 May, 2026 10:06 PM

key talks with jinping on iran war and tariffs

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीन पहुंचेंगे, जहां वह अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे, जिनमें खाड़ी युद्ध और शुल्क (टैरिफ) के अलावा दुर्लभ खनिजों को लेकर लंबित व्यापार समझौता शामिल है।

नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीन पहुंचेंगे, जहां वह अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे, जिनमें खाड़ी युद्ध और शुल्क (टैरिफ) के अलावा दुर्लभ खनिजों को लेकर लंबित व्यापार समझौता शामिल है। उनकी इस यात्रा को लेकर काफी उत्सुकता और अटकलें हैं, क्योंकि यह उनकी चीन की दूसरी यात्रा होगी, जिसका उद्देश्य टैरिफ को लेकर जारी तनाव को खत्म करना और अमेरिका को होने वाले 525 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात पर असर डालने वाले व्यापार विवाद को सुलझाना है।

ट्रंप 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान चीन आए थे। उनके इस दौरे पर अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी साथ होंगे। अमेरिकी उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने बताया कि ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह तथा द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेता शुक्रवार को चाय और दिन के भोजन पर फिर मिलेंगे और अमेरिका बाद में चीनी राष्ट्रपति की पारस्परिक यात्रा की मेजबानी करेगा।

मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, वार्ता के मुख्य रूप से व्यापार और टैरिफ, कृत्रिम मेधा और तकनीक, ताइवान तथा उसे अमेरिकी हथियारों की बिक्री, ईरान और पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति, साथ ही दुर्लभ खनिजों और आपूर्ति शृंखलाओं पर केंद्रित रहने की संभावना है। ट्रंप के कार्यक्रम में बीजिंग स्थित 'टेम्पल ऑफ हेवन' का दौरा भी शामिल है, जो एक ऐतिहासिक मंदिर परिसर है, जहां सम्राट अच्छी फसल की प्रार्थना करने आया करते थे।

चीनी अधिकारियों के अनुसार, शीर्ष अमेरिकी कंपनियों की प्रमुख हस्तियों को अपने चीनी समकक्षों के साथ मिलने-जुलने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि, दुनिया के देशों का ध्यान दोनों नेताओं की मुलाकात के संभावित नतीजे पर रहेगा कि क्या अमेरिका-इज़राइल व ईरान युद्ध को समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी को खत्म करने पर कोई समझौता हो सकता है। ट्रंप की यात्रा से पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चीन यात्रा की और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!