नेपाल में दिवाली का अनोखा आगाज, कौओं को खीर-मिठाई खिलाकर त्यौहार की शुरूआत

Edited By Updated: 07 Nov, 2026 06:56 PM

nepal celebrates kaag tihar paying tribute to crows

नेपाल में पांच दिवसीय यमपंचक उत्सव की शुरुआत काग तिहार से हुई। पहले दिन कौओं को यमराज का संदेशवाहक मानकर उनकी पूजा की गई और खीर-मिठाइयां खिलाई गईं। इसके बाद कुत्तों, गायों और देवी लक्ष्मी की पूजा होगी। पांचवें दिन भाई टीका के साथ उत्सव संपन्न होगा।

Kathmandu: नेपाल में हिंदू समुदाय के लोगों ने शनिवार को दिवाली और यमपंचक के पांच दिवसीय उत्सव के पहले दिन 'काग तिहार' मनाया। इस अवसर पर कौओं की पूजा की गई और उन्हें खीर व मिठाइयां खिलाई गईं। कौए को हिंदू धर्म में मृत्यु और न्याय के देवता यमराज का संदेशवाहक माना जाता है। काग तिहार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी 13वें दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर काठमांडू जिले की कागेश्वरी मनोहरा नगरपालिका स्थित कागेश्वरी महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। हिंदू समुदाय के लोग अपने घरों में भी कौओं की पूजा करते हैं और उन्हें भोजन खिलाते हैं।

 

दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव के दौरान लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और उन्हें मोमबत्तियों तथा रंग-बिरंगे दीपों से सजाते हैं, ताकि धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का स्वागत किया जा सके। काग तिहार के बाद कुकुर तिहार मनाया जाता है, जिसमें कुत्तों की पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है। कुत्तों को यमराज का मित्र और रक्षक माना जाता है। तीसरे दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

 

इस दिन गायों की भी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है। गाय को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। चौथे दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र की ओर से की गई भारी बारिश से लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना की याद में मनाया जाता है। पांचवें और अंतिम दिन भाई टीका यानी भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की पूजा करती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा समृद्धि की कामना करते हुए उन्हें मिठाइयां और विभिन्न पकवान खिलाती हैं। इसके बदले भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!