Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Mar, 2026 01:31 PM

रिश्तों की मर्यादा किस हद तक गिर सकती है इसका एक भयावह उदाहरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आया है। एक 40 वर्षीय महिला ने अपनी जिंदगी का वो खौफनाक सच साझा किया है जिसने उसके अस्तित्व को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। जिस पति के साथ उसने...
Woman Discovers Husband Affair with Mother : रिश्तों की मर्यादा किस हद तक गिर सकती है इसका एक भयावह उदाहरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आया है। एक 40 वर्षीय महिला ने अपनी जिंदगी का वो खौफनाक सच साझा किया है जिसने उसके अस्तित्व को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। जिस पति के साथ उसने 22 साल बिताए और 4 बच्चे पैदा किए वह उसकी अपनी ही सगी मां का प्रेमी निकला।
न्यू ईयर की रात खुला पाप का घड़ा
महिला के मुताबिक वह अपने पति के साथ 15 साल की उम्र से रिश्ते में थी और 18 साल की उम्र में दोनों ने शादी कर ली थी। उसे लगता था कि उसका परिवार बेहद खुशहाल है लेकिन इस साल न्यू ईयर ईव पर एक ट्रिप से अचानक घर लौटने पर उसकी दुनिया उजड़ गई। महिला ने अपने ही बेडरूम में अपने पति और अपनी मां को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया।
22 साल से चल रहा था अवैध रिश्ता
पकड़े जाने पर पति ने जो कबूलनामा किया वह किसी के भी पैरों तले जमीन खिसका दे। उसने बताया कि वह पिछले 22 सालों से अपनी सास के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। यह सिलसिला तब शुरू हुआ था जब महिला महज 18 साल की थी और उसका पति उसी घर में रहने आया था।
यह भी पढ़ें: यहां लोग रहते तो हैं पर घर नहीं बना सकते, जानें आखिर क्यों अपनी ही जमीन पर परमानेंट घर को तरसते हैं लोग?
भाइयों के साथ निकला बाप-बेटे का रिश्ता
महिला को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उसने समय का हिसाब जोड़ा। उसे शक हुआ कि उसके जुड़वां भाई और सबसे छोटा भाई दरअसल उसके पिता के नहीं बल्कि उसके पति के जैविक (Biological) बच्चे हैं। यानी जिस महिला को वह मां कहती थी वह उसकी सौतन निकली और जिन्हें वह अपना भाई समझती थी वे उसके पति की औलाद निकले।
पिता और परिवार में बिखराव
जब यह सच्चाई महिला ने अपने पिता को बताई तो वे पूरी तरह टूट गए। पिता और पुत्री दोनों को एक ही औरत ने उम्र भर का जख्म दिया था। महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने सभी भाई-बहनों को इकट्ठा किया और इस काले सच से पर्दा उठाया। अब महिला अपने पति से तलाक ले रही है।
यह भी पढ़ें: इस देश के दफ्तरों में अब टाई-सूट नहीं, हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, जानें क्यों?
मां की बेशर्मी: बेटी को ही ठहराया दोषी
हैरानी की बात यह है कि इतना सब होने के बाद भी महिला की मां को कोई पछतावा नहीं है। वह उल्टा अपनी बेटी को ही कोस रही है कि उसने उसकी इज्जत और नौकरी बर्बाद कर दी। हालांकि सोशल मीडिया पर दुनिया भर के लोग पीड़ित महिला के समर्थन में खड़े हैं और इसे रिश्तों के इतिहास का सबसे घिनौना धोखा बता रहे हैं।