UAE ने एयरस्पेस पूरी तरह खोला, यात्रियों के लिए फिर सामान्य हुई उड़ानें

Edited By Updated: 02 May, 2026 07:57 PM

normal air traffic operations resume in uae airspace

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने अपने हवाई क्षेत्र में सामान्य उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया है। सुरक्षा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों व एयरलाइंस को आधिकारिक...

International Desk: संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने अपने हवाई क्षेत्र में सामान्य उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया है। सामान्य नागरिक उड्डयन प्राधिकरण General Civil Aviation Authority ने घोषणा की है कि United Arab Emirates के हवाई क्षेत्र में अब सामान्य उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। यह फैसला सुरक्षा और संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हालात को ध्यान में रखते हुए पहले कुछ एहतियाती कदम उठाए गए थे, जिन्हें अब हटा लिया गया है। 

 

एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि एयरस्पेस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार रियल-टाइम मॉनिटरिंग जारी रहेगी। इसके लिए तकनीकी और ऑपरेशनल टीमें पूरी तरह तैयार हैं, ताकि किसी भी नई स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। अधिकारियों ने इस दौरान यात्रियों और एयरलाइंस के सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!