भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत हुई पूरी

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 04:36 PM

negotiations on the trade agreement between india and the us have concluded

भारत और अमेरिका ने बुधवार को द्विपक्षीय व्यापार समझौते के प्रस्तावित पहले चरण पर दो दिन की मंत्री-स्तरीय बातचीत पूरी कर ली। इस समझौते की रूपरेखा की घोषणा इस साल फरवरी में की गयी थी।

नेशनल डेस्क: भारत और अमेरिका ने बुधवार को द्विपक्षीय व्यापार समझौते के प्रस्तावित पहले चरण पर दो दिन की मंत्री-स्तरीय बातचीत पूरी कर ली। इस समझौते की रूपरेखा की घोषणा इस साल फरवरी में की गयी थी। दोनों पक्ष 24 फरवरी को अमेरिका के अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए 10 प्रतिशत के अस्थायी शुल्क की समय-सीमा खत्म होने से पहले बातचीत को अंतिम रूप देने पर गौर कर रहे हैं।

शुल्क की समयसीमा 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। यह बातचीत यहां वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के बीच हुई। गोयल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''आज सुबह राजदूत ग्रीर और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकों का दौर पूरा हुआ। हमने भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक बातचीत की प्रगति की समीक्षा की और अपनी आर्थिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर बातचीत की। गोयल ने कहा, ''मैं ग्रीर के नेतृत्व और हमारी बातचीत को रचनात्मक और भविष्योन्मुखी तरीके से आगे बढ़ाने में दोनों टीम के लगातार प्रयास की सराहना करता हूं।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!