लाशों के ढेर, धुएं का गुबार और ऊंची लपटें... काबुल में मौत का तांडव! चीख-पुकार का खौफनाक Video Viral

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 11:26 AM

pakistan s airstrike rocks afghanistan 400 dead goes viral

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी खूनी संघर्ष अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार रात पाकिस्तान द्वारा की गई एक भीषण एयरस्ट्राइक ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। सोमवार की देर रात पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर...

Pakistan Airstrike Kabul Hospital Viral Video : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी खूनी संघर्ष अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार रात पाकिस्तान द्वारा की गई एक भीषण एयरस्ट्राइक ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। सोमवार की देर रात पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर जोरदार बमबारी की। तालिबान का दावा है कि इस हमले में काबुल के एक नशा मुक्ति केंद्र (अस्पताल) को निशाना बनाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आसमान छूती आग की लपटें और मलबे में तब्दील हुई इमारतें साफ देखी जा सकती हैं।

लाशों के ढेर और धुएं का गुबार

तालिबान सरकार के प्रवक्ता के अनुसार इस हमले में कम से कम 400 लोगों की मौत हुई है जबकि 250 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आसमान छूती आग की लपटें और मलबे में तब्दील हुई इमारतें साफ देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि काबुल के 9वें पुलिस जिले में स्थित अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया है।

पाकिस्तान का पलटवार: हमने सिर्फ आतंकियों को मारा

दूसरी ओर पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने अस्पताल पर हमले के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि यह हमला केवल सैन्य ठिकानों और आतंकी अड्डों पर किया गया था। निशाने पर अफगान तालिबान के गोला-बारूद के भंडार और तकनीकी उपकरण थे। काबुल और नंगरहार में छिपे पाकिस्तानी आतंकवादियों को खत्म करने के लिए यह सर्जिकल स्ट्राइक की गई। पाकिस्तान ने तालिबान के दावों को गुमराह करने वाला और भावनाओं को भड़काने वाला बताया है।

 

 

तीसरे हफ्ते में पहुंची जंग

दोनों देशों के बीच यह टकराव अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। एयरस्ट्राइक से कुछ घंटे पहले ही सीमा पर भारी गोलीबारी हुई थी जिसमें चार अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी। डूरंड लाइन पर बढ़ते तनाव ने अब एक पूर्ण युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

बदले की आग में तालिबान

इस हमले के बाद तालिबान सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से 'बदला लेने की कसम' खाई है। अफगान अधिकारियों का कहना है कि वे अपनी संप्रभुता पर हुए इस हमले का जवाब जरूर देंगे। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इस स्थिति को वैश्विक शांति के लिए बड़ा खतरा मान रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!