अमेरिका में पुलिस अधिकारी ने चाकू हमले से बचने के लिए की फायरिंग, 3 की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 18 Oct, 2021 05:22 AM

police officer in america opened fire to avoid knife attack 3 killed

अमेरिका के अर्कांसस में एक अधिकारी ने चाकू के हमले से अपना बचाव करते हुए अपने हथियार से गोलियां चलाईं। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में

फोर्ट स्मिथः अमेरिका के अर्कांसस में एक अधिकारी ने चाकू के हमले से अपना बचाव करते हुए अपने हथियार से गोलियां चलाईं। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि लोगों की मौत कैसे हुई और फोर्ट स्मिथ के पुलिस अधिकारी ने अपनी पिस्तौल से गोलियां क्यों चलाई। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि मरने वाले लोगों में से किसी को अधिकारी की गोली लगी या फिर उन्हें छुरा घोंपा गया था। 

यह घटना लिटिल रॉक से लगभग 160 मील (260 किलोमीटर) उत्तर पश्चिम में स्थित फोर्ट स्मिथ में रविवार सुबह लगभग 6:15 बजे हुई। फोर्ट स्मिथ पुलिस विभाग के प्रवक्ता एरिक मिशेल ने कहा कि अधिकारी घायल हो गया और रविवार सुबह उनकी सर्जरी हुई। विभाग ने अर्कांसस राज्य पुलिस को इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। अर्कांसस पुलिस के प्रवक्ता बिल सैडलर ने कहा कि वह तुरंत कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दे सकते। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!