जापान के प्रधानमंत्री के निवास के बाहर ओलंपिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जानिए वजह

Edited By Updated: 29 Jul, 2021 11:30 PM

protest against the olympics outside the residence of the pm of japan

दर्जन भर लोगों ने गुरूवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री के निवास के सामने यहां चल रहे ओलंपिक खेलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस

टोक्योः दर्जन भर लोगों ने गुरूवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री के निवास के सामने यहां चल रहे ओलंपिक खेलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। विरोध कर रहे लोगों ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय खेल महाकुंभ की मेजबानी ही बढ़ते मामलों का मुख्य कारण है। 

टोक्यो में बुधवार को 3,177 कोविड-19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए थे जिनकी संख्या गुरूवार को बढ़कर 3,865 हो गई जो एक हफ्ते पहले आये मामलों की दोगुनी संख्या है और ये पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा मामले हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थति में सुधार नहीं होता है तो देश की चिकित्सीय व्यवस्था भी दबाव में आ जाएगी। टोक्यो में  12 जुलाई से आपात स्थिति लगी हुई है। टोक्यो के करीब तीन प्रांत के गर्वनर भी मामले बढ़ने से चिंतित हैं और उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से अपने प्रांत में भी आपात स्थिति लगाने के लिए कहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!